{"_id":"0f772c2c-0f88-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"trinamool-will-bring-no-confidence-motion-when-it-is-sure-of-bringing-down-upa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार गिरने की गारंटी पर ही अविश्वास प्रस्तावः तृणमूल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरकार गिरने की गारंटी पर ही अविश्वास प्रस्तावः तृणमूल
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Oct 2012 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि यूपीए सरकार के गिरने की गारंटी होने पर ही वह उसके खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। तृणमूल सांसदों की संख्या कम होने के चलते वह इसके लिए दूसरे दलों से समर्थन जुटाने का भी प्रयास करेगी। तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी के अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा करने के एक दिन बाद ही पार्टी की ओर से यह बयान आया है।
विज्ञापन
एक अंगेजी अखबार के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय का कहना है कि हम लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव तभी लाएंगे जब सरकार के गिरने का पूरा भरोसा होगा। इसके लिए हमें बेहद एहतियात से कदम बढ़ाने होंगे। लेकिन अभी हम उन दलों के नाम नहीं बता सकते, जिनसे समर्थन के लिए हम संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी के अन्य सदस्यों ने बताया है कि अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन के लिए वामपंथी दलों को छोड़कर यूपीए-2 के घटक दलों और विपक्षी दलों से संपर्क किया जाएगा। ममता बनर्जी ने इस संबंध में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने की संभावना भी जताई थी। हालांकि वे राष्ट्रपति से कब मिलेंगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है। पार्टी इस पर अभी पूरी तरह से अपनी रणनीति का खुलासा नहीं कर रही है। सांसद सौगत रॉय के अनुसार, पार्टी अविश्वास प्रस्ताव कब और कैसे लाएगी, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा क्योंकि तब तक घटनाक्रम बदलता रहेगा।
विज्ञापन
एक अन्य सांसद का कहना है कि वे यूपीए-1 के कार्यकाल में वामपंथी दलों की ओर से की गई गलती दोहराना नहीं चाहते। उनके लोकसभा में केवल 19 सदस्य हैं, जो सरकार गिराने के लिए काफी नहीं हैं। ऐसे में उन्हें अन्य दलों के समर्थन की भी दरकार है। इसके लिए पार्टी अगला सत्र शुरू होने तक सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ेगी।