मिथुन चक्रवर्ती होंगे राज्यसभा सांसद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को अपनी पार्टी की ओर से राज्य सभा के लिए नामित किया है। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के पांच सदस्यों का चुनाव होना है।
ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर मिथुन चक्रवर्ती को नामित करने की खबर ब्रेक करते हुए कहा कि राज्य से पांच राज्यसभा सीटें भरी जानी हैं। इनमें से एक मिथुन चक्रवर्ती के लिए होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मिथुन जाने-माने फिल्मी शख्सियत हैं। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को समर्पित कर दी और इसमें उन्हें सफलता भी मिली।
वह न सिर्फ पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश के लिए एक धरोहर हैं। इसलिए तृणमूल कांग्रेस को उन्हें राज्यसभा में नामित करने पर गर्व है। अप्रैल में पश्चिम बंगाल की पांच राज्य सभा सीटें खाली हो जाएंगी।
हालांकि नए सदस्यों का चुनाव सात फरवरी को हो जाएगा। तृणमूल की ओर से राज्यसभा के बाकी नामित सदस्यों की घोषणा अभी बाकी है।
मिथुन चक्रवर्ती के तृणमूल प्रमुख से अच्छे रिश्ते रहे हैं। इसी वजह से कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दोनों संस्करणों के उद्घाटन के मौके पर उन्हें खास तौर पर बुलाया गया था।