फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tribute to pandit nehru the 123th birthday

123वें जन्मदिन पर पंडित नेहरू को भावभीनी श्रद्घांजलि

Wed, 14 Nov 2012 12:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 14 Nov 2012 12:49 PM IST
विज्ञापन
tribute to pandit nehru the 123th birthday

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 123वीं जयंती पर राष्ट्र ने आज उन्हें याद किया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इस अवसर पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। 

विज्ञापन


मुखर्जी, अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज सुबह यमुना नदी के किनारे स्थित शांति वन जाकर भजन और देशभक्ति के गीतों के बीच नेहरू के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, कमलनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने स्मारक पर जाकर पुष्पाजंलि अर्पित की। भारत की छह दिवसीय यात्रा पर आईं म्यांमार की विपक्ष की नेता आंग सान सू की ने भी पं. नेहरू को श्रद्घांजलि दी। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में गणमान्य अतिथियों ने छात्रों के बैंड की धुन के बीच हवा में तिरंगे के रंग के गुब्बारे छोड़े। उल्लेखनीय है कि जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नंबवर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था। उनके जन्मदिन को पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed