{"_id":"5f313e98-06e5-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"travel-from-merrut-to-agra-via-yamuna-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे से जाएं मेरठ से आगरा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यमुना एक्सप्रेसवे से जाएं मेरठ से आगरा
मेरठ/ब्यूरो
Updated Tue, 25 Sep 2012 01:18 PM IST
विज्ञापन
अब मेरठ से आगरा जाने वाले बस यात्री जाम में नहीं फंसेंगे। हरिद्वार-मेरठ-नोएडा-आगरा के बीच गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश रोडवेज आठ नई बसों का संचालन यमुना एक्सप्रेसवे से शुरू करने जा रहा है। इस सफर में यात्रियों को थोड़ा ज्यादा किराया तो जरूर चुकाना होगा, लेकिन यात्रा में उनका समय दो घंटे कम लगेगा। संचालित होने वाली बसें सामान्य होंगी, लेकिन इनकी सीट विशेष डिजाइन के चलते आरामदायक होंगी।
विज्ञापन
मेरठ रोडवेज रीजन के सोहराब गेट डिपो से आगरा के लिए बसें चलाई जाती हैं। ये वाया अलीगढ़ होकर जाती हैं। इस रूट पर गड्ढों और जाम के चलते आगरा तक का सफर करीब पांच घंटे में तय होता है। आरएम संदीप लाहा ने बताया कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए रोडवेज दो अक्तूबर से आठ नई बसें चला रहा है, जो यमुना एक्सप्रेसवे से होकर आगरा जाएंगी। चार बसें हरिद्वार-नोएडा-आगरा और चार बसें मेरठ-नोएडा-आगरा के बीच चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
27 से शुरू होगा ट्रायल
आगरा जाने वाली बसों का ट्रायल 27 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। आरएम ने बताया कि ट्रायल में लगने वाला समय, खर्च होने वाला ईंधन, टोल आदि की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद ही इस रूट का किराया तय होगा।
विज्ञापन
24 किमी. लंबा, लेकिन दो घंटे कम
आरएम ने बताया कि मेरठ से आगरा की दूरी 230 किमी. है। बसों को वाया एक्सप्रेस हाईवे से 24 किमी. अधिक 254 किमी. चलना होगा। इससे सफर तो लंबा हो जाएगा लेकिन इसमें पहले से दो घंटा कम समय लगेगा।
वाया अलीगढ़ भी चलती रहेगी बस
एक्सप्रेसवे के साथ-साथ आगरा के लिए पहले से चल रही वाया अलीगढ़ बस सेवा भी चलती रहेगी। जिन लोगों को अलीगढ़ रूट से जाना है वो वहां से और जिन्हें एक्सप्रेसवे से जाना हो तो वो वहां से जा सकेंगे।