फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Train-bus accident in talengana, 14 children died

ट्रेन से टकराई स्कूल बस, 14 बच्चों की मौत

Thu, 24 Jul 2014 08:54 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
Train-bus accident in talengana, 14 children died

तेलंगाना में मेडक जिले के मसाईपेट गांव में वृहस्पतिवार सुबह नौ बजे एक मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर एक निजी बस और ट्रेन की टक्कर में 14 बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक बच्चे घायल हो गए।

विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे के लिए बस ड्राइवर की लापरवाही को जिम्मेदार माना गया है। ड्राइवर ने अगर शॉर्टकट अपनाने की कोशिश नहीं की होती तो इन मासूमों की जिंदगी बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन


मेडक के प्रभारी जिलाधिकारी ए शरत के मुताबिक बस नियमित ड्राइवर की जगह एक दूसरा ड्राइवर चला रहा था। उसने गांव में दो मानवयुक्त रेलवे क्रॉसिंग होने के बावजूद शॉर्टकट अपनाया और एक मानवरहित क्रॉसिंग से रेल लाइन पार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसने नांदेड़-सिकंदराबाद पैसेंजर ट्रेन पर ध्यान नहीं दिया और ट्रेन ने बस में जबर्दस्त टक्कर मार दी। बस को करीब 50 मीटर तक घसीटने के बाद ट्रेन रुकी।

रेलवे क्रॉस‌िंग पर हुआ हादसा

Train-bus accident in talengana, 14 children died

बस में पांच से 15 साल के करीब 40 बच्चे सवार थे। ये जिले के एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। इनमें कुछ नर्सरी कक्षा के भी छात्र थे। मेडक के पुलिस अधीक्षक शेमुशी बाजपाई ने बताया कि करीब 20 घायल बच्चों को हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल के मुताबिक सात बच्चों की हालत बेहद गंभीर है। दक्षिण मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि गांव में डेढ़ किमी की दूरी में तीन क्रॉसिंग हैं जिसमें से दो मानवयुक्त हैं।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। रेलवे ने मारे गए मासूमों, ड्राइवर और क्लीनर के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

संसद के दोनों सदनों में रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख और मामूली घायल बच्चों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed