अब ताजमहल पर छाया 'विदेशी' संकट, क्या है पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोप में छाई मंदी और देश में सबसे महंगी ताजमहल की टिकट होने का बुरा असर ताजमहल के कद्रदानों पर पड़ा है। लगातार तीसरे साल ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।
देश में जनवरी से सितंबर तक जहां 11.3 फीसदी विदेशी पर्यटक बढ़े हैं, वहीं ताजमहल पर इसी अवधि में 9 फीसदी पर्यटक कम पहुंचे है। हेरिटेज आर्क, गोल्डन ट्राइंगल के प्रचार के बाद भी बुनियादी सुविधाओं में कमी और बेहद महंगी टिकट को पर्यटकों की संख्या घटने के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।
दुनिया भर के सैलानियों में ताजमहल आकर्षण खो रहा है। लगातार तीसरे साल ताजमहल पर पर्यटकों का ग्राफ नीचे आया है। नए टूरिस्ट सीजन से पर्यटन उद्योग को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यूरोप में छाई मंदी और ताजमहल की टिकट बढ़ने का प्रचार इस कदर हुआ कि ताजमहल कई ग्रुपों की आइटनरी से बाहर हो गया।
10 फीसदी भी नहीं कर रहे ताज का दीदार
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान के मुताबिक यूरोप के कई देश संकट में हैं। मध्य एशिया में हालात खराब हैं। ऐसे वक्त में टिकट दर कम करनी चाहिए थी, लेकिन मंत्रालय टिकट बढ़ा रहा है। ताजमहल और आगरा में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली की माउथ पब्लिसिटी अब बुरा असर डाल रही है।
आगरा। पर्यटन मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से सितंबर तक देश में 53.60 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे। इसमें से ताजमहल तक सिर्फ 4.38 लाख ही पहुंच सके। देश में आने वाले 49 लाख से ज्यादा विदेशी मेहमान ताजमहल का दीदार किए बिना ही लौट गए।
भारत में 11.3 फीसदी सैलानी बीते साल से बढ़े हैं, जबकि ताजमहल पर 9 फीसदी की कमी आई है। इस तरह बीते साल से ताज पर करीब 20 फीसदी सैलानियों की कमी आई है। नए सीजन के सितंबर में ही 5.40 लाख पर्यटक देश में आए, लेकिन ताज पर महज 43,034 ही पहुंच सके।
एक नवंबर से दो गुनी हो जाएगी टिकट
ताजमहल पर टोल टैक्स के कारण 500 रुपये राज्य सरकार वसूलती है। इस तरह अभी ताज का टिकट 750 रुपये का है जो एक नवंबर के बाद 1250 रुपये का हो जाएगा। इसमें 750 रुपये एएसआई (आर्किलोजिकल सर्वे आफ इंडिया) के और 500 रुपये एडीए (आगरा विकास प्राधिकरण) की टिकट है।
माह ---------- 2014 ---------- 2015
जनवरी ---------- 70,542 ---------- 63,817
फरवरी ---------- 84,551 ---------- 82,857
मार्च ---------- 87,325 ---------- 81,504
अप्रैल ---------- 54,692 ---------- 47,909
मई ---------- 26,259 ---------- 26,119
जून ---------- 22,571 ---------- 17,696
जुलाई ---------- 33,037 ---------- 27,189
अगस्त ---------- 51,302 ---------- 48,727
सितंबर ---------- 45,376 ---------- 43,034
कुल ---------- 4,75,655 ---------- 4,38,852
साल ---------- विदेशी पर्यटक
2012 ---------- 7,90,616
2013 ---------- 7,40,910
2014 ---------- 6,94,610
2015 ---------- 4,38,852 (सितंबर तक)