फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top and big news of the day

सिर्फ 10 मिनट में पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें

Mon, 13 Jan 2014 07:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Jan 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
top and big news of the day

आम आदमी पार्टी के संवाददाता सम्मेलन में इन दिनों खूब हंगामा मच रहा है। शनिवार को कुमार विश्वास की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक युवक के अंडा फेंकने के बाद सोमवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण दिल्ली के वुमन प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, लेकिन तभी बवाल मच गया।

आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर हमला करने वाले हिंदू रक्षा दल के नेता विष्णु गुप्ता और उनके साथियों ने कॉन्फ्रेंस में हंगामा मचा दिया। उन्होंने प्रशांत भूषण के खिलाफ नारेबाजी की और पर्चे बांटे।

विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश यादव पर क्यों गुर्राए मोदी के शेर

top and big news of the day

नए साल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुजरात से आए शेरों को देखने लखनऊ पहुंचे और जैसे ही पिंजड़े के करीब गए, शेर गुर्रा उठा। कारागार मंत्री, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और अखिलेश के करीबी सहयोगी राजेंद्र चौधरी इस बात से काफी खुश ह़ुए।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उन्होंने इसके तुरंत बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें लिखा, "जब अखिलेश शेरों के पास गए, तो उन्होंने उन्हें गौर से देखा और जोर से दहाड़ लगाकर मुख्यमंत्रीजी का अभिनंदन किया।"

वहीं, भाजपा ने एक बार फिर उन्हें निशाने पर लिया। भाजपा प्रवक्ता विजय पाठक ने कहा कि ये शेर गुजरात से ताल्लुक रखते हैं, ऐसे में उन पर गुर्राना स्वाभाविक है।

विज्ञापन

अब नहीं लगेगा केजरीवाल का जनता दरबार

top and big news of the day

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से सचिवालय के बाहर पहली बार लगाए गए जनता दरबार में उमड़ी भीड़ और उसके बाद मची अफरा-तफरी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा फैसला किया है।

सोमवार को केजरीवाल ने साफ कर दिया कि अब दिल्ली में आगे जनता दरबार नहीं लगाया जाएगा। यह ऐलान खुद मुख्यमंत्री की तरफ से किया गया है।

केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वह हफ्ते में एक बार जनता से मुलाकात करेंगे, लेकिन इस दौरान जनता से आग्रह है कि वह कोई शिकायत न लेकर आए। उनका कहना है कि शिकायतों के लिए कॉल सेंटर और हेल्पलाइन का इंतजाम किया जाएगा।

विज्ञापन

अमेठी छोड़ कर्नाटक से लड़ेंगे राहुल गांधी?

top and big news of the day

कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि राहुल गांधी कर्नाटक की किसी सीट से लोकसभा पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस प्रस्ताव पर कांग्रेस आला कमान की मुहर नहीं लगी है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने इस बारे में कहा, "जहां तक चुनाव लड़ने का सवाल है, कांग्रेस में यह सब पैमाने से तय होता है और एक समुचित प्रक्रिया के बाद ही इस पर फैसला किया जाता है।"

उनसे सवाल किया गया था कि क्या कांग्रेस उपाध्यक्ष 2014 चुनावों में कर्नाटक की किसी सीट से उतर सकते हैं। अमेठी की दिलचस्प जंग के बीच यह खबर वाकई चौंकाने वाली है।

अमेठी की तरह कर्नाटक से भी गांधी परिवार का पुराना नाता रहा है। अतीत में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां की चिकमंगलूर और बेल्लारी लोकसभा सीट से लड़ चुकी हैं।

'आप' और कांग्रेस के निशाने पर नरेंद्र मोदी

top and big news of the day

नरेंद्र मोदी के हमलों से 'आप' का बचाव करने के लिए कांग्रेस मैदान में उतर गई है। मोदी पर तंज करते हुए कांग्रेस ने पूछा है कि क्या अरविंद केजरीवाल की पार्टी के उभार से नरेंद मोदी नर्वस हो गए हैं?

कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने कहा है कि मोदी कांग्रेस की आलोचना करें, ये तो समझ में आता हैं लेकिन अब तो वे आप की भी अलोचना करने लगे हैं। उन्होंने पूछा, 'क्या वे सच में आप के उभार से नर्वस हो गए हैं?'

वहीं, आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई ने नरेंद्र मोदी पर पार्टी कार्यकर्ताओं को तंग करने का आरोप लगाया है। आप का कहना है कि राज्य सरकार गुजरात में पार्टी की लोकप्रियता से घबरा गई है और कार्यकर्ताओं को परेशान करने में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

खुलकर 'आप' के विरोध में उतरी किरण बेदी

top and big news of the day

'आप' को वोट देने का मतलब कांग्रेस की मदद करना है। यह बात देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी रही किरण बेदी ने कही है।

गौरतबल है कि यह बयान तब आया है जब किरण बेदी ने कुछ दिन पहले ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देने की बात कही थी।

आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भाजपा अब लोकसभा चुनाव को लेकर भी गंभीर दिखाई पड़ रही है। उम्मीदवारों का चयन जल्द करने का दबाव भी बढ़ गया है।

'आप' में आईं जसपाल भट्टी की बीवी

top and big news of the day

देश में फैले भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अपने अनोखे अंदाज में कई सालों तक कटाक्ष करते आए ‌दिवंगत जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं।

भट्टी के आप ज्वॉइन करने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में उनके चंडीगढ़ संसदीय चुनाव क्षेत्र से आप के लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

सविता भट्टी ने भी अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि अगर उन्हें आप चंडीगढ़ से लोकसभा का उम्मीदवार बनाती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

सीएम केजरीवाल की जान को खतरा

top and big news of the day

अरविंद केजरीवाल पर हमला हो सकता है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी है कि केजरीवाल की भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों से सहमें पानी माफियाओं और ठेकेदारों से उनकी जान को खतरा हैं।

अधिकारियों ने बताया‌ है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ केजरीवाल की मुहिम से कई ऐसे तत्व हैं सहम गए हैं, जिन्हें अपना ‌‌बिजनेस खत्म होने का डर सता रहा है। इनमें पानी म‌ाफिया और टेंडर माफिया शामिल हैं।

गौरतलब है कि गाजियाबाद पुलिस ने रविवार को केजरीवाल को जेड सुरक्षा दे दी।

फिर लौट आई खूनी बाघिन

top and big news of the day

दो दिन पूर्व मानियावाला के जंगल में एक युवक को शिकार बनाने वाली आदमखोर बाघिन अपने शिकार की तलाश में रविवार को फिर से घटनास्थल पर लौटी। बाघिन ने उस स्थान को चाटा, जहां वह अपने शिकार शिव कुमार को छोड़कर गई थी। वहां पंजों के निशान मिले हैं।

हालांकि वन विभाग बाघ के पंजों के निशान बता रहा है। इस बीच वन विभाग ने घटनास्थल पर मचान बनाकर क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है। उधर, जंगल में बाघिन की तलाश जारी है। मालूम हो कि अब तक बाघिन छह लोगों को अपना शिकार बना चुकी है।

शुक्रवार को मानियावाला निवासी शिवकुमार को बाघिन ने अपना शिकार बनाया था। उसी समय से वन विभाग की टीम शूटरों के साथ बाघिन की तलाश में लगी हुई है। रविवार को एक वृद्ध ने मानियावाला के जंगल में बाघिन के होने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed