फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top and big news of the day

10 मिनट में पढ़िए दिनभर की टॉप खबरें

Mon, 30 Dec 2013 07:15 PM IST
Updated Mon, 30 Dec 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
top and big news of the day

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार दिल्ली की जनता को नए साल का तोहफा दे दिया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने चुनावी वादे के मुताबिक दिल्ली की जनता को हर महीने 20 हजार लीटर पानी मुफ्त देने का फैसला लिया है जिसके हिसाब में दिल्लीवासियों को हर दिन 666 लीटर पानी मुफ्त में मिलेगा।

इसकी घोषणा दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार ने की। मुफ्त पानी एक जनवरी से मिलेगा और यह तीन महीने तक लागू रहेगा। 20 हजार लीटर से ज्यादा की खपत पर उपभोक्ता को पानी का पूरा बिल देना होगा।

विज्ञापन

टीचर बनने का बड़ा मौका, 7000 भर्ती

top and big news of the day

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, इलाहाबाद ने प्रशिक्षित स्नातक और प्रवक्ता के कुल 7,140 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

इन पदों में प्रशिक्षित स्नातक के 6,028 पद तथा प्रवक्ता के 1,112 पद शामिल हैं। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी।

आवेदक आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त प्रमाण पत्रों, अंक पत्रों की प्रमाणित प्रतियां संलग्न कर "सचिव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, 23, एलनगंज इलाहाबाद-211002" के पते पर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा भेजें। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2014 निर्धारित है।

अन्ना के पूर्व सहयोगी का बड़ा खुलासा

top and big news of the day

अन्ना हजारे के पूर्व सहयोगी राजू पारुलेकर ने भाजपा नेता नितिन गडकरी ने दावे को सही बताया। गडकरी ने दावा किया था कि दिल्ली के एक होटल में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सरकार बनाने को लेकर एक डील हुई थी।

राजू पारुलेकर ने ट्वीट करके इस मामले में बताया कि दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेताओं के बीच डील हुई थी।

राजू के मुताबिक यह डील होटल अमन में हुई थी और इस दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हीरो मोटोकॉर्प के एमडी-सीईओ पवन मुंजाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और शकील अहमद मौजूद थे।

विज्ञापन

अनचाही संतान बनी दिल्ली की मंत्री

top and big news of the day

दिल्ली सरकार में मंत्री राखी विरला अपने माता-पिता की अनचाही संतान हैं। तीन भाई बहनों के बाद उनके मां-बाप नहीं चाहते थे कि आगे उनकी कोई औलाद हो और शायद इसलिए उन्होंने गर्भपात की पूरी कोशिश भी की।

राखी के पिता भूपेंद्र सिंह बिधलान ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने राखी की मां शीला को अबॉर्शन की दवाइयां भी दीं, लेकिन फिर भी राखी बच गई।

दसवीं की उनकी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान एक अध्यापक ने फार्म भरने के दौरान भूलवश बिधलान के स्थान पर बिरला लिख दिया, जो बाद में उनकी पहचान बन गया।

कुमार विश्वास ठोकेंगे अमेठी से चुनावी ताल!

top and big news of the day

दिल्ली में सत्ता हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के हौंसले बुलंदी पर हैं। आप के नेता कुमार विश्वास ने यूपी की अमेठी लोकसभा सीट से ‌पार्टी का टिकट मांगा है।

कुमार विश्वास अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए बाकायदा आवेदन किया है।

सूत्रों की मानें तो अगले 10-15 दिनों में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है।

पहले ही दिन बीमार पड़े सीएम केजरीवाल

top and big news of the day

सियासी जमीन पर कांग्रेस को कड़ी शिकस्त देने के बाद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुखार से मात खा गए। केजरीवाल को अचानक बुखार हो गया, जिस वजह से वे सोमवार को ऑफिस भी नहीं पहुंच सके।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'भगवान ने बहुत गलत समय पर मुझे बीमार बना दिया। मुझे रविवार से ही 102 डिग्री बुखार है। आज मुझे ऑफिस जाना था। दिल्लीवासियों को 700 लीटर मुफ्त पानी से लेकर कई अहम फैसले करने थे।'

हालांकि, इसके बाद केजरीवाल ने घर पर ही अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली की जनता को 666 लीटर पानी प्रतिदिन देने का फैसला लिया।

भाजपा में बीएस येदियुरप्पा की वापसी

top and big news of the day

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की भारतीय जनता पार्टी में वापसी लगभग तय हो गई है।

येदियुरप्पा ने कहा है कि वे बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह बहुत जल्द येदियुरप्पा की पार्टी में वापसी की घोषणा कर सकते हैं।

दिल्ली के मंत्री का मोबाइल फोन गायब

top and big news of the day

रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के नए परिवाहन मंत्री सौरभ भारद्वाज का चोरों ने मोबाइल फोन ही उड़ा लिया। भारद्वाज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मोबाइल गायब होने के बारे में उन्हें वहां से निकलने के बाद पता चला।

सौरभ ने अपने ट्वीट में बताया कि भीड़ अधिक होने की वजह से उनका माइक्रोमैक्स कंपनी का मोबाइल खो गया। अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

भारद्वाज के परिवार का कहना है कि नए मंत्री बिना मोबाइल के ही अपना काम चला रहे हैं।

बयान देकर फंसे नितिन गडकरी!

top and big news of the day

आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पार्टी के बीच एक होटल में हुई ‘डील’ वाले नितिन गडकरी के बयान ने भाजपा की परेशानी बढ़ा दी। ‘आप’ पर सीधा हमला करने से बच रही प्रदेश भाजपा को अब डैमेज कंट्रोल करना भारी पड़ने लगा है।

नितिन गडकरी के बयान से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व दबी जुबान में यह कहने लगे हैं कि पार्टी की फजीहत हुई है। उनका तर्क है कि अगर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधना ही है तो होमवर्क पूरा होना चाहिए।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी यह कहने लगी हैं कि गडकरी की बातों में सच्चाई है तो वे साक्ष्य प्रस्तुत करें। साक्ष्य नहीं उपलब्ध कराने की स्थिति में भाजपा बैक फुट पर आ जाएगी।

10 विकेट से हारा भारत

top and big news of the day

डरबन टेस्ट में भारत को 10 विकेट से पीटने के साथ ही द. अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

टी-ब्रेक के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के जरूरी 59 रन बना लिए। इससे पहले भारत की दूसरी पारी 223 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 58 रनों का लक्ष्य रखा था। अजिंक्य रहाणे (96) महज चार रन से अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए। मोहम्मद शमी (1) नाबाद रहे।

इस टेस्ट के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडरों में शुमार अपने अनुभवी क्रिकेटर जैक्स कैलिस को जीत से विदाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed