फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Top and big news of the day

खबरें फटाफट: पढ़िए दिनभर की दस बड़ी खबरें

Wed, 29 Jan 2014 06:58 PM IST
Updated Wed, 29 Jan 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
Top and big news of the day

केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट में चल रहे एक मामले में कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता पार्टी को मिले फंड के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।

विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक़ हाई कोर्ट में गृह मंत्रालय का पक्ष रखते हुए अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल राजीव मेहरा ने कहा, "हमने चार नवंबर 2013 को भेजे अपने एक पत्र के ज़रिए पार्टी से बैंक अकाउंट और कुछ अन्य जानकारियां मांगी थी जो फंडिंग से जुड़ी थीं। इसके बाद हमने एक और पत्र भेजा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।"

विज्ञापन

बरखा स‌िंह की छुट्टी तय, केजरीवाल ने दिए संकेत

Top and big news of the day

दिल्ली महिला आयोग की नई अध्यक्ष जानी-मानी साहित्यकार एवं नारीवादी लेखिका मैत्रेयी पुष्पा को बनाए जाने की संभावना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा क‌ि मैत्रेयी पुष्पा अत्यंत महत्वपूर्ण साहित्यकार एवं सामाजिक शख्सियत हैं उन्हें अध्यक्ष बनाकर इस पद पर किसी राजनीतिक व्यक्ति को बिठाने की वर्षो से चली आ रही परंपरा तोड़ी जा रही है।

केजरीवाल ने कहा कि अब तक होता यह रहा है कि विभिन्न सरकारी संस्थाओं में उन्हीं पार्टियों के लोगों को नियुक्त किया जाता रहा है जिन पार्टियों की सरकारें होती थीं।

कोर्ट के सामने बोले सलमान मुझे फंसाया गया

Top and big news of the day

कांकाणी में काले हिरणों के शिकार के समय प्रयोग में लिए गए अवैध हथियार मामले में आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान ने बुधवार शाम जोधपुर की निचली अदालत को बयान दिया कि उन्हें फंसाया गया है, वे बेकसूर हैं।

उन्होंने अदालत को कहा कि हथियार मुंबई स्थित उनके निवास से लाकर वन विभाग को सौंपे गए थे। इससे पहले अदालत ने सलमान की ओर से उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें तब तक उनके बयान टालने की मांग की गई थी, जब तक काला हिरण शिकार मामला भी बयानों के स्तर पर न पहुंच जाए।

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के मुरीद हुए कांग्रेस के सहयोगी!

Top and big news of the day
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि गुजरात दंगों पर उच्चतम न्यायालय के विशेष जांच दल (एसआईटी) की क्लीन चिट मिलने के बाद अब नरेन्द्र मोदी की दंगों को लेकर घेराबंदी बंद हो जानी चाहिए।

प्रफुल्ल पटेल ने कहा क‌ि अब नरेंद्र मोदी पर 2002 गुजरात दंगों को लेकर हो रही घेराबंदी बंद हो जानी चाह‌िए।

रेप के लिए 'दामिनी' को ठहराया दोषी

Top and big news of the day
महाराष्ट्र महिला आयोग की सदस्य आशा मिरजे ने दिल्ली में हुए निर्भया कांड पर एक आपत्तिजनक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है।

उन्होंने बलात्कार की घटनाओं को महिलाओं को ही दोषी ठहरा दिया। कांग्रेस पार्टी की लीडर आशा मंगलवार को नागपुर में महिला सेल के एक कार्यक्रम में बोल रही थीं।

आशा मिरजे ने कहा कि 23 दिसंबर 2012 को दिल्ली में जिस लड़की के साथ बलात्कार हुआ था वह देर रात अपने दोस्त के साथ बाहर गई ही क्यों थी।

प्रधानमंत्री मनमोहन के कार्यक्रम में हंगामा, नारेबाजी

Top and big news of the day
विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मनमोहन स‌िंह के भाषण के दौरान एक शख्स ने हंगामा किया है। हंगामा करने वाले शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने विज्ञानभवन से बाहर निकाल दिया है।

ये कार्यक्रम नेशनल वक्फ डेवलेपमेंट ने आयोजित किया है, जिसमें अल्पसंख्यक मामलों की चर्चा की जा रही है।

हंगामा करने वाले शख्स का नाम डॉ फहीम बेग है। फहीम बेग ने बताया है कि अल्पसंख्यकों से जुड़ी योजनाओं पर बात करने के लिए उसने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए कई बार कोशिश की लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया।

पढ़िए 8 करोड़ की लूट की सनसनीखेज कहानी

Top and big news of the day

दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में दिनदहाड़े हुई लगभग 8 करोड़ रुपए की लूट को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बडी़ रकम कहां से आई।

सवाल इसलिए भी उठ रहा है कि एक पीड़ित राजेश कालरा 2000 में हुए मैच फि‌क्सिंग में आरोपी है। उसमें दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हैंसी क्रोनिए, संजीव चावला समेत पांच और लोग आरोपी बनाए गए थे।

फरवरी-मार्च 2000 में इन लोगों पर भारत-द‌क्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई वनडे सीरिज को फिक्स करने के आरोपी हैं। कालरा जमानत पर फिलहाल बाहर है।

PNB में नौकरी का मौका

Top and big news of the day
पंजाब नेशनल बैंक में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 82 रिक्तियां जारी की गई हैं। इन पदों पर भारतीय नागर‌िकों से आवेदन आमंत्रित क‌िए गए हैं।

पदों में मैनेजर (सुरक्षा) के 26 पद, मैनेजर (सिविल इंजीनियर) के 4 पद, मैनेजर (मैकेनिकल इंजीनियर) का 1 पद, मैनेजर (आर्किटेक्ट) के 2 पद, मैनेजर (वित्त विश्लेषक) के 5 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-सिविल के 5 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-केमिकल के 5 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-इलेक्ट्रिकल के 5 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-मैकेनिकल के 5 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-टक्सटाईल के 5 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-ई एंड टी के 3 पद, मैनेजर (इंडस्ट्री)-कंप्युटर साइंस/आईटी के 2 पद शामिल हैं।

एक और हार, 10वां मैच भी हारा इंग्लैंड

Top and big news of the day

टेस्ट और वनडे सीरीज में इंग्लैंड की करारी हार का सिलसिला नहीं थमा है और उसने ऑस्ट्रेलिया के हाथों अब पहला ट्वंटी-20 मैच भी गंवा दिया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। एशेज सीरीज में 5-0 से हारने के बाद इंग्लैंड पांच मैचों की वनडे सीरीज भी 1-4 से हार गया था।

टेस्ट और वनडे सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड ने तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज का पहला मैच भी गंवा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 13 रन से यह मैच जीत लिया है। इस दौरे में इंग्लैंड की यह 11 में से 10वीं हार है।

दुनिया भर की सैर करा रहा है मोबाइल

Top and big news of the day

कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली में रह रहे जेराल्ड सिंह के लिए ये एक चुनौती भरा वक्त है।

यात्रा कारोबार से जुड़ी कंपनी एक्सपीडिया के मोबाइल प्रोडक्ट डिविजन के मुखिया की हैसियत से उन्हें अपने उपभोक्ताओं की बढ़ती हुई माँगें पूरी करनी पड़ती है। इस वजह से उन्हें लगातार यात्राएँ भी करनी पड़ती है।

जेराल्ड का पासपोर्ट उन्हें काम के सिलसिले में सारी दुनिया की सैर कराता है जबकि उनका मोबाइल फोन सफर के दौरान उन्हें कई सहूलियतें देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed