फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top and big news of the day

खबरें फटाफट: एक नजर में पढ़िए दिनभर की हलचल

Tue, 28 Jan 2014 07:30 PM IST
Updated Tue, 28 Jan 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
top and big news of the day

म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक विवादित ट्वीट पोस्ट किया, जिसे रिट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने और विवाद खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


इस ट्वीट में डडलानी ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'बेवकूफ' और नरेंद्र मोदी को 'हत्यारा' करार दिया है। पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन इशारा साफ समझ आता है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी सुप्रीमो ने बीती रात डडलानी की पोस्ट रिट्वीट की, जिसमें लिखा है, "एक बेवकूफ और एक हत्यारे के बीच फंस गए हैं हम...अब हिंदुस्तान क्या कदम उठाएगा?"

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच हारे और सीरीज भी

top and big news of the day

रॉस टेलर (नाबाद 112) की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे मुकाबले में भारत को सात विकेट से हराते हुए सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया।

मेजबान न्यूजीलैंड टीम ने 279 रनों के लक्ष्य को 48.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 280 रन बनाते हुए हासिल कर लिया।

पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने अब 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर मेजबान टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन ऑकलैंड में खेला गया तीसरा मैच टाई पर खत्‍म हुआ था।

इंटरव्यू के बाद राहुल पर चुटकुलों की मार

top and big news of the day

कांग्रेस उपाध्यक्ष और देश का अगला पीएम बनने की रेस में शामिल राहुल गांधी ने सोमवार को करीब दस साल बाद अपना पहला औपचारिक इंटरव्यू दिया। जाहिर है इसकी चर्चा होना स्वाभाविक है।

इंटरव्यू के बाद इसे लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट और सोशल नेटवर्किंग साइट पर राहुल की कुछ तारीफ हुई, लेकिन ज्यादातर लोगों ने उन पर अपने खास अंदाज में हमले‌ किए। खूब तंज कसे गए।

ट्विटर पर उनके कुछ बयानों का इस्तेमाल करते हुए कुछ चुटकुले बनाए गए, जिन्हें पढ़कर मुस्कुराए बिना रहना मुमकिन नहीं लगता।

नरेंद्र मोदी के गढ़ में 'आप' की ललकार

top and big news of the day
गुजरात में नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने के मामले में कांग्रेस पार्टी को बहुत गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन्हें ललकारना शुरू कर दिया है।

आम आदमी पार्टी ने रविवार से राज्य भर में झाडू यात्रा शुरू कर दी है जो 30 जनवरी को ख़त्म होगी। पार्टी ने राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान पहले ही कर दिया है।

ये यात्राएं अधिकतर ग़रीब इलाक़ों में निकाली जा रही है जहा पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष के अनुसार अब तक की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है। ग़रीब तबक़े के अलावा छात्र और युवा वर्ग भी पार्टी को समर्थन दे रहा है।

10 करोड़ का सोना बरामद

top and big news of the day

तमिलनाडु में चेन्नई के अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने करोड़ों का सोना बरामद क‌‌िया था।

ये सोना एक पार्सल में छिपाकर रखा गया था। अध‌िकार‌ियों ने पार्सल से करीब 27 किलोग्राम सोना बरामद किया। बरामद सोने की कीमत अनुमानित 10 करोड बताई जा रही है। अभी तक की सामने आईं वारदातों में ये सबसे बड़ी सोने की बरामदगी है।

डीआरआई के सूत्रों ने यहां बताया कि हांगकांग से एक निजी कार्गो विमान के जरिये यहां भेजे गए मोबाइल उपकरणों का पार्सल छुडाने कोई भी नहीं पहुंचा। पार्सल को खोले जाने पर अधिकारियों ने उसमें मोबाइल फोनों के भीतर छिपाकर सोना रखा पाया।

समलैंग‌िकता पर याचिका खार‌िज

top and big news of the day

सुप्रीम कोर्ट ने समलैंग‌िकता मामले में सरकार की ओर से दायर की गई पुनर्व‌िचार याच‌िका को खार‌िज कर द‌िया है। सुप्रीम कोर्ट ने बीते द‌िसंबर अपने फैसले में समलैंग‌िकता को अपराध माना था।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की ओर से समलैंग‌िकता को अपराध मानने वाले फैसले पर दायर की गई पुनर्व‌िचार याच‌िका को खार‌िज कर द‌िया है।

सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 को सही करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने द‌िसंबर 2013 में द‌िए अपने फैसले को कायम रखते हुए इसे अपराध माना है।

अजगर देखकर उड़े होश

top and big news of the day

मध्यप्रदेश में कान्हा नेशनल पार्क के पास करीब एक एकड़ में फैली चट्टानों के नीचे अजगरों का एक बड़ा समूह मिला। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस स्थान पर करीब 1500 से दो हजार अजगर हैं।

एक ही स्थान पर इतनी अधिक संख्या में अजगर मिलने को वन्य प्राणी विशेषज्ञ शोध का विषय मानते हैं। अजगरों के एक साथ रहने के कारण इस क्षेत्र को अजगर दादर के नाम से भी जाना जाता है।

वहीं इस मामले पर कान्हा पार्क के वन्य जीव विशेषज्ञ ने कहा कि चट्टान के नीचे की जगह अजगरों के लिए सुरक्षित है। इस क्षेत्र में उन्हें शिकार भी आसानी से मिल जाता है, जिससे वे एक साथ इस स्थान पर रह रहे हैं।

पीजीटी-टीजीटी के पदों पर भर्ती

top and big news of the day

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा देश भर के विभिन्न जिलों में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों में पीजीटी तथा टीजीटी के कुल 937 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

इन पदों में पीजीटी के 514 तथा टीजीटी के 423 पद शामिल हैं।

वेतनमान के तौर पर पीजीटी के लिए चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4800 रुपये, तथा टीजीटी के लिए चयनित उम्मीदवार को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4600 रुपये निर्धारित है।

डॉ. हर्षवर्धन पर एक लाख रुपए का जुर्माना

top and big news of the day

दिल्‍ली हाईकोर्ट ने विधानसभा चुनाव के दौरान हुए झगड़े, मारपीट, जान से मारने की धमकियां देने व महिला से अभद्र व्यवहार के मामले में भाजपा के विधायक डॉ. हर्षवर्धन और कांग्रेस के पूर्व विधायक नसीब सिंह सहित 10 लोगों पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

अदालत ने उन्हें यह राशि जुवेनाइल जस्टिस कमेटी और दिल्ली हाईकोर्ट लीगल सेल में जमा करवाने का निर्देश दिया है।

6 करोड़ की लूट, चोरी की कारें मिलीं, चोर नहीं

top and big news of the day

लाजपत नगर में प्रॉपर्टी डीलर के साथ हुई 6 करोड़ की लूट में इस्तेमाल की गई दोनों गाड़‌ियां पुल‌िस ने बरामद कर ली हैं। लुटेरे दोनों ही कारों को बीच रास्ते में ही छोड़ भाग न‌िकले। पुल‌िस ने कार में से काले रंग के दो बैग बरामद क‌िए हैं।

बदमाश लूट में इस्तेमाल पहली गाड़ी वैगनआर को वारदात वाली जगह मूलचंद फ्लाईओवर के पास छोड़कर भाग गए। वहीं दूसरी गाड़ी को बारापूला फ्लाइओवर के पास छोड़ गए। हालांक‌ि, बदमाश लूट की 6 करोड़ की रकम को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed