फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top 10 news of the day

खबरें स्पीड से: सिर्फ 10 मिनट में टॉप 10 न्यूज

Sat, 15 Feb 2014 07:21 PM IST
Updated Sat, 15 Feb 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
top 10 news of the day

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद उपराज्यपाल नजीब जंग ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और गृह मंत्रालय को भेज दी है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति से दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने और विधानसभा निलंबित रखने की सिफारिश की है। इधर इस पूरे घटनाक्रम पर गृहमंत्रालय कानूनी सलाह ले रहा है।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति भी इस सिफारिश को अपनी मंजूरी दे ही देंगे। उपराज्यपाल नजीब जंग को इस्तीफा सौंपने के बाद केजरीवाल ने विधानसभा भंग करने और फिर से चुनाव कराने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'विधानसभा में ब्लू फिल्म देखने वाले हमें ना सिखाएं'

top 10 news of the day

अरव‌िंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी खुलकर आगामी लोकसभा चुनावों की तैयार‌ियों में जुट गई है। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के कांग्रेस और भाजपा पर हमले भी तेज हो गए हैं।

आप के प्रमुख नेता संजय स‌िंह ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है क‌ि जो लोग व‌िधानसभा में ब्लू फ‌िल्म देखते हैं, वो हमें संव‌िधान और संवैधान‌िक तरीकों की दुहाई न दें तो बेहतर है।

संजय स‌िंह ने कहा क‌ि बीते द‌िनों में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों का असली चेहरा सामने आ गया है। संजय स‌‌िंह ने कहा क‌ि भ्रष्टाचार के ख‌िलाफ आप भारत की आख‌िरी उम्मीद है।

मोदी पर फिर मुलायम का हमला

top 10 news of the day

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अपनी गोरखपुर रैली में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी की सभा पर 100 करोड़ ही नहीं, उससे कहीं ज्यादा पैसा खर्च किया जाता है। मोदी के मंच पर यह पैसा लगाया ‌जाता है।

मुलायम ने अपनी रैली पर सफाई देते हुए कहा कि हम तो लोगों से चंदा लेकर रैली के लिए मंच सजाते हैं और दावे के साथ कह सकते हैं कि हमारा मंच मोदी से कहीं ज्यादा अच्छा होता है।

मुलायम ने सपा समर्थकों से कहा कि मैं यहां अपील करने आया हूं ‌कि हमारे प्रत्याशियों को जिता देना और हमें मजबूत करके केंद्र सरकार में भेजना।

मुलायम ने तीसरे मोर्चे को फिर मजबूत बताते हुए कहा कि इस चुनाव में तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी और उसमें सबसे मजबूत स्थित सपा की होगी।

यूपी: TET मेरिट पर ही होगी शिक्षकों की भर्ती

top 10 news of the day

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 72,825 सहायक अध्यापकों के चयन और नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में इन हजारों सहायक अध्यापकों के चयन और नियुक्ति के मसले पर हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

हालांकि, राज्य सरकार की याचिका पर शीर्षस्थ अदालत ने नोटिस जारी कर प्रतिपक्षों से जवाब तलब किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षकों के चयन टीईटी की मेरिट के आधार पर किए जाने का आदेश दिया था और बसपा सरकार में 30 नवंबर, 2011 को जारी हुए भर्ती विज्ञापन को सही ठहराया।

साथ ही मौजूदा सरकार के 31 अगस्त, 2012 के शासनादेश को रद्द कर दिया है। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने सूबे की सरकार को 31 मार्च तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

अमर उजाला की दिल्ली NCR वेबसाइट लॉन्च

top 10 news of the day

डेस्‍कटॉप-लैपटॉप हो या हाथ में समाने वाला टैबलेट और जेब में पड़ा मोबाइल फोन, हर पल खबर हम तक पहुंचने का नया तरीका निकाल लेती है। खबरों की इसी रफ्तार से मुकाबला करने के लिए दिल्ली को जरूरत थी ऐसे साथी की, जो उसके लिए पल-पल का रिपोर्टर बन जाएगा।

और अमर उजाला की नई सौगात इसी जरूरत को पूरा करेगी। दिल्ली और उसके पांच दोस्त गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव को एक धागे में पिरोने वाला एक नया सूत्र आ गया है और उसका नाम है delhincr.amarujala.com।

केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को इस पोर्टल से परदा हटाया। इस मौके पर अमर उजाला के नए दिल्ली कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया।

कांग्रेस विधायक के घर तोडफोड़, AAP पर आरोप

top 10 news of the day

दिल्ली विधानसभा में सुल्तानपुरी के कांग्रेसी विधायक जयकिशन के घर पर पथराव हुआ है और विधायक ने इसके पीछे आम आदमी पार्टी के समर्थकों का हाथ होने का अंदेशा जताया है।

यह घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने श‌िकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयकिशन के घर में तोडफोड के अलावा उनकी कार के शीशे भी तोड दिए गए हैं।

जयकिशन ने इस संबंध में पुल‌िस में श‌िकायत देकर मामला दर्ज करा दिया है। उन्होंने कहा कि आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने मुझे धमकी भी दी थी। उन्होंने आशंका जताई कि यह हमला उसी धमकी की वजह से हुआ है।

तो क्या सिर्फ 130 सीटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस?

top 10 news of the day

एक-एक कर जो चुनावी सर्वे सामने आ रहे हैं, उनमें कांग्रेस के लिए काफी भयानक तस्वीर दिखाई दे रही है। ये तमाम सर्वे उसे बमुश्किल 100 सीट दे रहे हैं।

इसके अलावा नरेंद्र मोदी की माला जप रही भाजपा के अपने बूते 200 सीटों तक पहुंचने की गुंजाइश देखी जा रही है, जबकि एनडीए सहयोगियों के साथ उसके 220 के करीब पहुंचने की संभावना है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "तमाम संभावनाओं और आशंकाओं के बावजूद हमारा यह मानना है कि हम हर हाल में 130-140 सीटों तक पहुंच जाएंगे।"

अब आप से निपटने की तैयारी करेगी कांग्रेस

top 10 news of the day

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को जरूरत से ज्यादा भाव देने को लेकर खफा हैं, तो साथ ही आगामी चुनौतियों का अंदाजा लगाकर उनसे निपटने की तैयारियां भी कर रहे हैं।

कांग्रेस ने केजरीवाल की 'शहादत' के इस कदम का असर खत्म करने का प्लान बनाया है, जो बेहद दिलचस्प है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए जन लोकपाल, आम जनता और उसकी भलाई से जुड़े कामों से ज्यादा बड़ा हो गया, जिसके लिए उन्होंने अपनी सरकार की बलि चढ़ा दी।

कांग्रेस दावा कर रही है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को अब कई सवालों के जवाब देने होंगे, क्योंकि उन्होंने करीब 50 दिन सरकार चलाई है। सरकार बनाने से पहले वे सभी की आलोचना कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। पार्टी का मानना है कि लोकसभा चुनावों में यह बात उनके खिलाफ जाएगी।

पोर्न क्लिप भेजने वाले को वैलेंनटाइन डे पर पकड़वाया

top 10 news of the day

22 साल के युवक को पुलिस ने युवती को पोर्न क्लिप भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को युवती ने वैलेंनटाइन डे पर मिलने के बहाने से बुलाया था। पुलिस ने उसे मॉल के पास से गिरफ्तार किया।

युवक लगातार दो महीनों से युवती को व्हाट्स ऐप पर घटिया संदेशों के साथ पोर्न वीडियो भेज रहा था। युवती द्वारा उसकी हरकतों को नजरअंदाज किए जाने के बावजूद वह लगातार उसे परेशान कर रहा था।

मध्यप्रदेश के इंदौर की इस घटना में पकड़े गए आरोपी का नाम मोहित हिरवानी है और उसका घर प्रिंकाको कॉलोनी के सुखनिवास अपार्टमेंट में है।

दिल्ली में सरकार नहीं बनाएगी भाजपा

top 10 news of the day

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के गद्दी छोड़ने के बाद अब बीजेपी ने भी सरकार बनाने की संभावना से इनकार कर दिया है।

जन लोकपाल बिल के मसले पर अपनी सरकार की शहादत दे चुके अरविंद केजरीवाल के बाद राजनीतिक गलियारों में यह बहस तेज हो गई थी कि अब दिल्ली में आगे क्या होगा।

दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी के सरकार बनाने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन भाजपा नेता डॉ. हर्षवर्धन ने यह कहकर सभी कयासों को गल‌त बता दिया है कि भाजपा दिल्ली में सरकार नहीं बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed