फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tommato festival in gujrat, organisers to pay penalty

टोमेटिनो फेस्टिवल पर लगा भारी जुर्माना

Wed, 06 Aug 2014 10:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Aug 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
tommato festival in gujrat, organisers to pay penalty

टमाटर की आसमान छूती कीमतों से जहां आम जनता परेशान है। वहीं एक वर्ग के लिए ये मौज-मस्ती का जरिया बना हुआ है। ऐसा ही कुछ गुजरात के वडोदरा शहर में देखने को मिला।

विज्ञापन


रविवार को फ्रेंडशिप डे के मौके पर यहां स्पेन के 'ला टोमेटिनो' फेस्टिवल की तर्ज पर ऐसा ही उत्सव मनाया गया। जिसमें हिस्सा लेने वालों ने एक-दूसरे पर जमकर टमाटर फेंके।
विज्ञापन


उनकी इस मौज-मस्ती में करीब 3000 किलो से अधिक टमाटर बर्बाद होने की बात सामने आ रही है। मामले का पता चलते ही प्रशासन जागा और आयोजकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने की कार्रवाई

tommato festival in gujrat, organisers to pay penalty

प्रशासन ने इस उत्सव के आयोजकों से मनोरंजन कर और जुर्माने के रूप में साढ़े चार लाख की वसूली का नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही आयोजकों की गिरफ्तारी पर भी विचार किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर विनोद राव ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये पार्टी निजी कंपनी फोर एस इंटरटेनमेंट की ओर से सामा-सावली रोड के किनारे आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तीन हजार लोगों को तीन-तीन सौ रुपये के टिकट बेचे गये थे। जिससे आयोजकों को कुल नौ लाख की आय हुई। जिसमें प्रशासन ने 20 फीसदी की दर से एक लाख अस्सी हजार रुपये मनोरंजन कर के तौर पर जमा कराने को कहा है। इसके लिए बाकायदा एक नोटिस भी जारी की गयी है।

आयोजकों पर जुर्माना

tommato festival in gujrat, organisers to pay penalty

जिला कलेक्टर के मुताबिक इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए जरूरी इजाजत नहीं ली गई साथ ही टमाटर जैसी जरूरी वस्तु को बर्बाद किया गया, इसलिए दो लाख 70 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया है।

प्रशासन इस तरह की हरकत करने वाले आयोजकों की गिरफ्तारी पर भी विचार कर रहा है। हालांकि इस संबंध में सभी कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श जारी है।

दरअसल, वर्तमान समय में टमाटर की कीमतें 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गयी हैं। ऐसी स्थिति में बड़े पैमाने पर इसकी बर्बादी करने वाले आयोजकों की चौतरफा आलोचना हो रही है।

बता दें ला टोमेटिना फेस्टिवल स्पेन का मशहूर उत्सव है। जिसमें लोग टमाटर से एक-दूसरे पर हमला करते हैं। इस फेस्टिवल की शुरूआत साल 1945 में बुनोल शहर से हुई। इस फेस्टिवल में यहां हर साल लगभग 40 हजार किलो टमाटर बर्बाद होता है। स्पेन के ला टोमेटिनो फेस्टिवल की तर्ज पर भी ही दूसरे देश भी इसका आयोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed