फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Togadia says Rules applicable in the country of two children.

देशभर में लागू हो दो बच्चों का नियम: तोगड़िया

Mon, 31 Aug 2015 11:51 AM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
Togadia says Rules applicable in the country of two children.
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जनसंख्या आंकड़ों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मुस्लिमों के ‘जनसंख्या जिहाद’ के कारण हिंदू विलुप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन


विहिप ने देशभर में दो बच्चों का नियम लागू करने की मांग की। आरएसएस मुखपत्र ऑर्गनाइजर में लिखे गए आलेख में विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मुस्लिमों की आबादी में एकतरफा बढ़ोतरी हो रही है और हिंदुओं की आबादी कम हो रही है।

'दो बच्चों के नियम सख्ती से लोगू हों'

Togadia says Rules applicable in the country of two children.

तोगड़िया ने कहा कि यदि अब जनसंख्या जिहाद के खिलाफ कदम नहीं उठाया गया तो भारत जल्द ही इस्लामिक देश बन जाएगा।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राजनीतिक दबावों के बावजूद दो बच्चे के नियम को सख्ती से लागू करना चाहिए।

तोगड़िया ने कहा कि हालिया जनसंख्या आंकड़े चेतावनी हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनसंख्या में हिंदुओं की हिस्सेदारी 1951 के 84 फीसदी की तुलना में घटकर 80 फीसदी से कम हो गई है जबकि मुसलमान 10 फीसदी से बढ़कर 14 फीसदी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed