फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Today Justice TS Thakur will take oath as Chief Justice

टीएस ठाकुर ने ली चीफ जस्टिस पद की शपथ

Thu, 03 Dec 2015 01:42 PM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
Today Justice TS Thakur will take oath as Chief Justice

देश के अगले प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने कहा है कि न्यायापालिका फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोग ऐसा महसूस कर रहे हैं कि न्यायपालिका ने जजों की नियुक्ति का जिम्मा खुद ले लिया है लिहाजा हमें उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। गुरुवार को जस्टिस ठाकुर प्रधान ने न्यायाधीश पद की शपथ ली।

विज्ञापन


इससे पहले कल सुप्रीम कोर्ट परिसर में चीफ जस्टिस एचएल दत्तू की विदाई समारोह में जस्टिस ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति पर शीर्ष अदालत केफैसले पर लोगों की अलग-अलग राय है। लेकिन इस फैसले के पीछे जो भी तर्क रहा हो लेकिन अब यह कानून है और हमें इसी पर काम करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जस्टिस दत्तू ने न्यायपालिका को नई ऊंचाई पर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस  दत्तू के कार्यकाल केदौरान 30 हजार मामलों का निपटारा किया। जस्टिस ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2016 लंबित मामलों केनिपटारों का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के 43वें प्रधान न्यायाधीश हो गए टीएस ठाकुर

Today Justice TS Thakur will take oath as Chief Justice

न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर देश के 43वें प्रधान न्यायाधीश हो गए। प्रधान न्यायाधीश के तौर पर उनका कार्यकाल एक वर्ष और एक महीने का होगा। वह तीन जनवरी 2013 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। चार जनवरी 1952 को जन्मे न्यायमूर्ति ठाकुर के पिता डीडी ठाकुर जाने वाले वकील थे और बाद में वह जम्मू एवं कश्मीर हाईकोर्ट के जज भी बने थे।

न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर 1972 वकालत केपेशे में आए थे। बाद में उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर काम किया। 1990 में वह सीनियर एडवोकेट बने। फरवरी 1994 में उन्हें जम्मू एवं कश्मीर  हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किया गया। बाद में इनका ट्रांसफर कर्नाटक हाईकोर्ट में कर दिया गया। सितंबर 1995 में उन्हें स्थायी जज नियुक्त कर दिया गया है।

जुलाई 2004 को उनका तबादला दिल्ली हाईकोर्ट कर दिया गया। 11 अगस्त 2008 को वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।  17 नवंबर 2009 को वह सुप्रीम कोर्ट के जज बने।

न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर केपास कई बड़े और हाईप्रोफाइल मामले हैं। आईपीएल स्पॉट फिकि्ंसग, शारदा घोटाला, गंगा सफाई, अयोध्या समेत कई बड़े मामलों पर न्यायमूर्ति ठाकुर सुनवाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed