फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   today Four bills will be presented in the Rajya Sabha

हंगामे की आशंका के बीच संसद में पेश होंगे 4 बिल

Wed, 24 Feb 2016 09:01 AM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
today Four bills will be presented in the Rajya Sabha

राज्य सभा में बुधवार को चार विधेयक विचार करने और सदन की मंजूरी के लिए पेश किए जाएंगे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण ‘द व्हिसिल ब्लोअर प्रोटेक्शन(अमेंडमेंट)बिल’ होगा।

विज्ञापन


इसे प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह पेश करेंगे। सरकार जहां राज्य सभा में विधेयकों को पेश करने और सदन की मंजूरी दिलाने के लिए व्यग्र है, वहीं हंगामे की आशंका के कारण इन पर चर्चा और मंजूरी के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


रोजमर्रा के विधायी कामकाज के क्रम में कुल चार बिलों को सदन में मंजूरी के लिए पेश किया जाना है। नेशनल वाटरवेज बिल-2015 को भूतल परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी, द कैरिज बाई एयर (संशोधन) बिल-2015 को नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू और द ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड को खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की भेंट न चढ़ा सदन तो शुरू होगी प्रक्रिया

today Four bills will be presented in the Rajya Sabha

आम तौर सरकार बिलों को सदन में चर्चा और मंजूरी के लिए पेश करती है। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत विधायी कार्य शुरू होता है, लेकिन पिछले साल जिस तरह संसद का मानसून और शीतकालीन सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा है उसको देखते हुए जीएसटी समेत अन्य महत्वपूर्ण बिलों को सदन की मंजूरी मिल पाने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

बिलों को सदन की मंजूरी दिलाने में सहयोग के बारे कांग्रेस ने पहले ही अपनी स्थिति साफ कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का कहना है कि इस बारे में कांग्रेस बिलों की मेरिट देखकर निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed