फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   To stop terrorism its important to ban on funding: Modi

आतंकवाद पर अंकुश के लिए उनकी फंडिंग पर चोट जरुरी: मोदी

Thu, 19 Nov 2015 12:03 AM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
To stop terrorism its important to ban on funding: Modi

आतंकवादी संगठन ड्रग्स की तस्करी, बैंक डकैती, नकली नोट की छपाई और यहां तक कि वाहन चोरी जैसे संगठित अपराध के जरिए धन इकट्ठा कर रहे हैं। इसमें कई देश भी सीधे या परोक्ष रुप से इस संगठित अपराध में भागीदार हैं। आईएसआईएस के खिलाफ फ्रांस की विध्वंसक कार्रवाई को भारत के समर्थन के एलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकी संगठन फंडिंग के लिए किसी भी नए तरीके को अपनाने में नहीं हिचक रहे।

विज्ञापन


पेरिस पर आतंकी हमले के बाद यह बात एक बार फिर सच साबित हुआ है। मोदी ने सुरक्षा संस्थानों को इस गंभीर खतरे के प्रति चेताते हुए कहा कि आतंकवाद पर अंकुश के लिए उसकी फंडिंग के अलग अलग जरिए पर चोट करना जरुरी है।
विज्ञापन


बुधवार को सीबीआई और इंटरपोल के समारोह में मोदी ने कहा कि पेरिस हमले ने दुनिया को याद दिला दिया है कि आतंकवादियों ने पैसे उगाहने के लिए कोई भी तरीका अपना सकते हैं। लिहाजा दुनिया भर के सुरक्षा तंत्र को मिलकर इसपर अंकुश लगाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोग की जरूरत

To stop terrorism its important to ban on funding: Modi

मोदी के मुताबिक संगठित अपराध के वैश्विकरण ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर दिया है। इस माहौल में काला धन तेजी से सफेद धन की जगह ले रहा है। इसके अलावा संगठित अपराध सकारात्मक अर्थव्यवस्था और निवेश के माहौल को भी खराब कर रहा है।

इस मौके पर मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के गठन होते ही काले धन पर एसआईटी गठित की गई। धीरे धीरे इसके फायदे सामने आ रहे हैं। यह देखा गया है कि नए तकनीक की वजह से काला धन एक देश से दूसरे देश में पलक झपकते ही पहुंच जाता है। ऐसे में जरुरी है कि सभी देश मिलकर इस समस्या का समाधान निकालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed