फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   to analyse the defeat rahul gandhi will be on leave for some weeks.

कुछ हफ्ते छुट्टी पर रहेंगे राहुल गांधी

Mon, 23 Feb 2015 12:58 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Mon, 23 Feb 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
to analyse the defeat rahul gandhi will be on leave for some weeks.

लोकसभा चुनाव के बाद हाल ही के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की कदम दर कदम करारी हार के बाद आलोचकों के निशाने पर रहे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इस पर मंथन करने के लिए कुछ वक्त चाहते हैं, ताकि वह पार्टी में नई जान फूंक सकें और पार्टी के भविष्य की रूपरेखा भी तय करने में अहम भूमिका निभा सकें।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, माना जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी)  का सत्र अप्रैल की शुरुआत में ही होना है, जिसमें राहुल को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन

चिंतन के लिए विदेश जाएंगे राहुल?

to analyse the defeat rahul gandhi will be on leave for some weeks.

कांग्रेस से जुडे़ सूत्रों ने रविवार को बताया कि राहुल ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से हाल की घटनाओं पर चिंतन करने के लिए कुछ वक्त मांगा है।

उनका मानना है कि आगामी एआईसीसी के होने वाले सत्र में मंजूर होने वाले दिशानिर्देश पार्टी के भविष्य के लिए काफी अहम साबित होंगे।

राहुल को इसकी तैयारी के लिए भी वक्त चाहिए। सूत्र के मुताबिक, ‘राहुल  कुछ हफ्तों के लिए छुट्टी पर रहेंगे, जहां से लौटने के बाद वह पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed