फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tmc-leader-wife-caught

नकल करते हुए पकड़ी गईं नेताजी की पत्नी, प्रिंसिपल को पीटा

Wed, 28 Aug 2013 02:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 28 Aug 2013 02:57 PM IST
विज्ञापन
tmc-leader-wife-caught

स्टूडेंट्स को नकल करते पकड़े जाने के मामले तो बहुत सुने होंगे आपने,

विज्ञापन
लेकिन यहां नेताजी की पत्नी को नकल करते हुए पकड़ लिया गया। उन्हें पकड़कर कॉलेज के प्रिंसिपल और टीचर मुसीबत में भी फंस गए।

मामला दरअसल बंगाल का है जहां कॉलेज की प्रिंसिपल और टीचर को इसलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के नेता की पत्नी को नकल करते हुए पकड़ लिया था।


पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के मेघनाद साहा कॉलेज में टीएमसी नेता गौतम पाल की पत्नी बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रही थीं। तभी उन्हें चेकिंग के दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल स्वप्न मुखर्जी और दूसरी टीचर ने उन्हें नकल करते हुए पकड़ लिया। इस दौरान टीचर ने महिला की आंसर शीट और पर्ची भी जब्त कर लीं।
विज्ञापन


नेताजी की पत्नी की आंसरशीट जब्त करने के बाद कुछ बाहरी लोगों आए और प्रिंसिपल से नेताजी की पत्नी की कॉपी
वापस लौटाने का दवाब बनाने लगे। जब प्रिंसिपल ने बाहरी लोगों की बात नहीं मानी तो मुखर्जी सहित दूसरी दो टीचर्स पर बाहरी लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है हमला करने वाले लोग गौतम पाल के कथित समर्थक थे। वहीं इस मामले में प्रिंसिपल का कहना है कि वो लिखित में शिकायत करेंगी।

वहीं कुछ ही दिनों पहले ममता बनर्जी ने पार्टी की छात्र इकाई के सदस्यों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की नसीहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


और भी... http://aajtak.intoday.in/story/tmc-leader-s-wife-caught-cheating-college-principal-assaulted-1-74031

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed