फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tmc leader controversial comment on modi

मोदी के खिलाफ एक और विवादित बयान, कहा ‘गुजरात का कसाई’

Mon, 28 Apr 2014 08:29 AM IST
एजेंसी/सेरामपुर (पश्चिम बंगाल)
एजेंसी/सेरामपुर (पश्चिम बंगाल) Updated Mon, 28 Apr 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
tmc leader controversial comment on modi

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें ‘गुजरात का कसाई’ करार दिया है। मोदी द्वारा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करने से तृणमूल ने यह पलटवार किया है।

विज्ञापन


टीएमसी प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर कहा, ‘बंगाल में गुजरात का कसाई आया है। उनके पास बंगाल के विकास मॉडल का कोई जवाब नहीं है। इसलिए निजी हमले कर रहे हैं।’
विज्ञापन


इससे पहले मोदी ने सेरामपुर में रैली के दौरान ममता बनर्जी और पी चिदंबरम पर शारदा चिट फंड के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था।

मोदी ने किया था ममता पर हमला

tmc leader controversial comment on modi

मोदी ने कहा था कि अगर आप केंद्र में एनडीए की सरकार बनाने के लिए वोट करेंगे, तो पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी।

उन्होंने तृणमूल पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वाम मोर्चे ने राज्य में 34 वर्ष में जितना नुकसान किया है, उससे अधिक ममता बनर्जी सरकार ने तीन वर्ष में कर दिया है।

भाजपा नेता ने पूछा कि ममता बनर्जी की एक पेंटिंग को एक करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदने वाले कौन लोग हैं?

ट्वीट कर किया पलटवार

tmc leader controversial comment on modi

इसी पर पलटवार करते हुए तृणमूल नेता ने कहा, ‘गुजरात का कसाई अपनी पत्नी की देखभाल भी नहीं कर सका। भला वह देश की कैसे देखभाल करेगा?’

मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘पेंटिंग निजी फायदे के लिए नहीं बेची गई। इस पैसे का इस्तेमाल अच्छे काम और चुनावी फंड जुटाने के लिए किया गया। गुजरात के कसाई ने आरोप लगाया है कि दीदी ने एक पेंटिंग 1.8 करोड़ में बेच कर पैसा रख लिया। उन्हें इसे साबित करना चाहिए या फिर मानहानि के मुकदमे के लिए तैयार रहना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed