फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Tirumala to train dalits, make them priests

दलितों को मंदिर का पुजारी बनाने के लिए वेद पढ़ाएगा यह मंदिर

Thu, 24 Sep 2015 08:46 AM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
Tirumala to train dalits, make them priests

मंदिरों में अब जल्द ही गैर ब्राह्मण पुजारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम्स (टीटीडी) ने एक पायलट प्रोजेक्ट चलाने का फैसला किया है जिसमें करीब 200 दलितों को तीन महीनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार हो रहा है जब दुनिया के सबसे धनी मंदिर प्रशासन की तरफ से इस तरह का सर्टिफिकेट प्रोग्राम चलाया जाएगा। इसके लिए चित्तूर और पश्चिमी गोदावरी जिलों से दलितों का चुनाव किया जाएगा और उन्हें वैदिक पूजा पाठ का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, टीटीडी अनुसुचित जनजातियों को प्रशिक्षण देने के लिए पहले भी ऐसे छोटे छोटे कार्यक्रमों का आयोजन कर चुका है लेकिन इस बार इसे बड़े पैमाने पर किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा सर्टिफिकेट भी जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिया जाएगा सर्टिफिकेट

Tirumala to train dalits, make them priests

टीटीडी के इस पहल के बारे में आंध्र प्रदेश के निधि मंत्री ने कहा, 'टीटीडी समाज के निचले तबके से आने वाले लोगों को प्रशिक्षित करेगा। निधि मंत्रालय और टीटीडी के साथ मिलकर दूर दराज के गांवों में मंदिरों का निर्माण करवाएगी। एक बार इनकी ट्रेनिंग खत्म हो जाने के बाद इन्हें उन मंदिरों में पूजा की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।'

टीटीडी ने दलितों में हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए पहले भी 'दलित गोविंदम' के नाम से एक ऐसी ही परियोजना चलाई थी जिसमें दलितों को प्रशिक्षण दिया गया था। टीटीडी ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले चलाए गए इस कार्यक्रम में दलितों में 'प्रसादम' का वितरण किया गया था। हालांकि, उस समय उनको सर्टिफिकेट नहीं दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed