{"_id":"b4208c16-8d99-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"time-not-ripe-for-withdrawing-afspa-from-jk-says-army-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें वहां मरने में कोई मजा नहीं आता: सेनाध्यक्ष","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हमें वहां मरने में कोई मजा नहीं आता: सेनाध्यक्ष
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 16 Mar 2013 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में लागू सेना के कठोर कानून अफस्पा (आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पॉवर एक्ट) को हटाए जाने की मांग को सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य में इस कानून को बरकरार रखे जाने की वकालत करते हुए कहा कि हमें वहां मरने में कोई म जा नहीं आ रहा है।
शुक्रवार को आयोजित इंडिया टुडे कन्क्लेव में उन्होंने कहा कि राज्य से इस कानून को हटाए जाने का अभी सही समय नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर सरकार का कोई भी निर्णय राजनीति प्रेरित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
जनरल सिंह ने कहा कि अफस्पा कानून के मसले पर हम केवल सिफारिश कर सकते हैं। जब भी मुझसे पूछा जाता था तो मेरा कहना यही था कि यह समय इस कानून में किसी भी तरह से छेड़छाड़ का नहीं है।
विज्ञापन
हमें इस कानून को राज्य से हटाना नहीं चाहिए। हमें स्थितियों पर नजर रखनी होगी। और किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले हमें सुरक्षा का ख्याल रखना होगा। देश हित को ध्यान में रखते हुए ऐसे फैसले लेने चाहिए।
इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।’ घाटी में इस कानून को हटाए जाने की मांग केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला, बेटे और राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई अलगाववादी संगठन भी करते रहे हैं।
सेनाध्यक्ष ने कहा कि नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकी गतिविधियां अभी भी बरकरार हैं। घाटी में आतंकवादी रोधी भूमिका में सेना की मौजूदगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लगातार अपने अधिकारियों और जवानों को खोते जा रहे हैं।
चूंकि देश चाहता है, इसलिए हम वहां पर हैं। हमें मरने में कोई मजा नहीं आ रहा है। यह बेहद जरूरी है। सेना राज्य में लंबे समय तक आंतरिक सुरक्षा अभियानों को चलाए जाने के पक्ष में नहीं है। मंगलवार को श्रीनगर में हुए ऐसे ही एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कई जवान शहीद हो गए थे।
जब जनरल सिंह से पूछा गया कि वित्त मंत्री कहते हैं कि सरकार तो इस कानून को हटाना चाहती है, मगर सेना सरकार की इस बात से सहमत नहीं है, तो उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस तरह का कोई फैसला लेती है तो हम अपनी मौजूदा स्थिति को बदलने को तैयार हैं।