फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   three policemen suspend in lalitpur

UP: पुलिस चौकी में पिलाया पेशाब, दरोगा समेत 3 सस्पेंड

Thu, 14 Aug 2014 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर Updated Thu, 14 Aug 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
three policemen suspend in lalitpur

यूपी के ललितपुर में पुलिस चौकी खिंतवांस में एक ग्रामीण को मानव मूत्र पिलाए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय यादव को जीडीपी कार्यालय लखनऊ संबद्ध कर दिया गया है, जबकि सीओ महरौनी व आरोपी दरोगा समेत तीन को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


एसपी व सीओ के खिलाफ जहां लखनऊ स्तर से कार्रवाई की गई है, वहीं दारोगा व दो पुलिस कर्मियों को डीआईजी ने निलंबित किया है। बुधवार को मौके पर जांच करने पहुंचे डीआईजी ने पीड़ित के बयान भी दर्ज किए तथा तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। शासन तक मामला पहुंचने पर आज प्रभारी आईजी कानपुर जोन आर के चतुर्वेदी भी ललितपुर आए और उन्होंने पीड़ित व अधिकारियों से घटना के बारे जानकारी ली।
विज्ञापन


मालूम हो कि कोतवाली महरौनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम भौंरदा निवासी कांशीराम बुनकर पुत्र चिमन व उसके भाई के बीच एक खेत को लेकर विवाद चल रहा है। कांशीराम के भाई ने खितवांस पुलिस चौकी में शिकायती पत्र दिया था, जिसकी जांच के लिए बृहस्पतिवार को उसे चौकी बुलाया गया और खेत नहीं छोड़ने पर उसके साथ मारपीट की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले की मारपीट, फिर पिलाया पेशाब

three policemen suspend in lalitpur

आरोप है कि चौकी में दो सिपाहियों ने कांशीराम को पकड़ लिया और डिस्पोजल ग्लास में उसको जबरन मानव मूत्र पिलाया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को डीआईजी प्रशांत कुमार जिला मुख्यालय आए। यहां लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में उन्होंने पुलिस अधीक्षक विजय यादव की मौजूदगी में बयान दर्ज किए। बाद में उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि पीड़ित ने अपने बयान में खितवांस पुलिस चौकी के अंदर मारपीट करने और जबरन मानव मूत्र पिलाए जाने के बयान दिए हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने आरोपी दरोगा विजय सिंह, कांस्टेबल बृजनारायण व दिनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, साथ ही विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी को भी अमानवीय कृत्य की इजाजत नहीं दी जा सकती है। अगर इस तरह के अपराध में अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं तो उनको भी दंडित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed