{"_id":"264d834bae8386700f064575fdc7810e","slug":"three-police-jawans-killed-in-naxal-attack-in-gadchiroli","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़चिरौली में नक्सली हमला, तीन जवान शहीद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गढ़चिरौली में नक्सली हमला, तीन जवान शहीद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Oct 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बृहस्पतिवार सुबह नक्सलियों ने बारुदी सुरंग धमाके कर तीन जवानों की जान ले ली।
विज्ञापन
नक्सलियों ने यह धमाका उस समय किया जब एंटी-नक्सल कमांडो गढ़चिरौली के खुरखेडा तालुका में पेट्रोलिंग पर थे। यह धमाका इतना जबर्दस्त था कि सी-60 कमांडो फोर्स के तीन जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
नक्सलियों ने ब्लास्ट करने के बाद जवानों पर फायरिंग भी की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। शवों को गढ़चिरौली लाया जा रहा है।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली का यह इलाका नक्सलियों से प्रभावित रहा है। पिछले दिनों में भी यहां नक्सली हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है।
इधर महाराष्ट्र से सटे छत्तीसगढ़ में भी किसी नक्सली हमले की आशंका को देखते प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।
इसी साल यहां विधानसभा चुनाव होना है।