फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   three new members joined jpc

जेपीसी में तीन नये सदस्य शामिल

Tue, 27 Nov 2012 12:20 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 27 Nov 2012 12:20 AM IST
विज्ञापन
three new members joined jpc

टूजी पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में तीन नये सदस्य शामिल किए गए हैं। पिछले महीने इसके तीन सदस्यों मनीष तिवारी, शशि थरूर, और अधीर रंजन चौधरी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो जाने के बाद इस पुनर्गठन की आवश्यकता पड़ी।

विज्ञापन


नये सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में जेपीसी के चेयरमैन पीसी चाको ने एक प्रस्ताव रखा जिसे लोकसभा में शोरगुल के बीच ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। नये सदस्यों के रूप में कांग्रेस के वी अरुण कुमार, भक्त चरण दास और प्रताप सिंह बाजवा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व चाको ने कहा था कि वे जेपीसी के कार्यकाल में एक और विस्तार के लिए नया प्रस्ताव रखेंगे क्योंकि यह दिसंबर में समाप्त हो रहा है। पिछले साल मार्च में गठित इस कमेटी का यह चौथा विस्तार होगा। इस पैनेल ने पूर्व एवं सेवारत सरकारी अधिकारियों, जांच एजेंसियों और सीएजी से काफी सबूत इकट्ठे किए हैं ताकि टूजी मामले में 1998 से 2009 के बीच के सरकारी फैसलों की समीक्षा कर अनियमितताओं और चूकों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed