फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   three medical student died in accident.

फिरोजाबाद हाईवे पर हादसे में तीन मेडिकल छात्रों की मौत

Thu, 22 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एत्मादपुर, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, एत्मादपुर, आगरा Updated Thu, 22 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
three medical student died in accident.

यूपी में फीरोजाबाद हाईवे पर गुरुवार की शाम को नेमीनाथ होम्योपैथी मेडिकल कालेज के छात्रों की कार झरना नाले पर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को यमुनापार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, श्यामनगर बोदला निवासी प्रतीक गोयल पुत्र डा. केके गोयल नवलपुर (एत्मादपुर) स्थित नेमीनाथ होम्योपैथी मेडिकल कालेज में बीएचएमएस तृतीय वर्ष का छात्र था। वह गुरुवार शाम लगभग साढ़े छह बजे अपने साथियों मऊ निवासी आमिर, फर्रुखाबाद निवासी सुमितराज, बनारस के ओमकार चौहान, इलाहाबाद के प्रत्युष पांडेय और बनारस के प्रवेंद्र तिवारी के साथ अपनी आई-20 कार से ट्रांस यमुना कालोनी स्थित अपने रूम पर लौट रहे थे।
विज्ञापन


झरना नाले पर बेस्ट प्राइस मॉल के पास उनकी कार अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी और कार में फंसे घायलों को निकालना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकरीबन आधा घंटे बाद एत्मादपुर और एत्माद्दौला थानों की पुलिस पहुंच गई। हादसे में कार चला रहे प्रतीक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों को पुलिस यमुनापार के एक नर्सिंग होम में लेकर पहुंची, लेकिन डाक्टरों ने प्रत्युष पांडे और प्रवेंद्र तिवारी को भी मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कालेज के मैनेजर ने तीनों छात्रों की शिनाख्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed