आती ट्रेन के सामने फोटो खिंचवाने के चक्कर कटे तीन दोस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘किक’ में सलमान खान साइकिल फेंक तेजी के साथ ट्रेन के आगे से गुजर जाता है। सोमवार को आगरा-दिल्ली रेल लाइन पर तीन दोस्तों ने उस स्टंट से मिलता जुलता और बैक ग्राउंड में पीछे से आती ट्रेन के साथ फोटो खिंचवाने का प्रयास किया।
वे आगरा की ओर से आ रही मंगला एक्सप्रेस की स्पीड का अंदाजा नहीं लगा पाए, इससे पहले ट्रैक से उतर पाते, ट्रेन की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे में मरने वाले अफजल निवासी आजादपुर दिल्ली, इकबाल निवासी ओल्ड फरीदाबाद और याकूब निवासी मुरादनगर गाजियाबाद थे। रविवार की रात में ये तीनों अपने मित्र अनीस निवासी मितरौल (पलवल) के यहां आए थे और सोमवार की सुबह उसके साथ कार से ताजमहल देखने के लिए निकले।
आगरा जा रहे थे तीनों
तीनों कार से आगरा जा रहे थे, रास्ते में सुबह 9:30 बजे कोटवन पुलिस चौकी के पास इन्होंने लघुशंका करने के लिए कार रोकी। अचानक चारों दोस्तों को फोटो खिंचवाने की सूझी। हादसे के वक्त अफजल, इकबाल और याकूब ट्रैक पर खड़े थें और अनीस फोटो खींच रहा था। ट्रेन गुजरने के बाद अनीस के चीखने-चिल्लाने पर लोगों को इस हादसे का पता चला।
राहगीर और पास में ही स्थित पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, परिवारीजनों को इसकी सूचना दी गई।
पुलिस का कहना है कि तीनों ट्रेन के आगे फोटो खिंचवाने की कोशिश में मंगला एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर तीनों के परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंच गए थे।