फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   three dies in chhattisgarh due to consuming poisonous prasad

जहर मिला प्रसाद खाने से तीन की मौत

Tue, 28 Oct 2014 12:15 PM IST
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर, बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर, बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम Updated Tue, 28 Oct 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
three dies in chhattisgarh due to consuming poisonous prasad

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में अंधविश्वास में जहर मिला प्रसाद खाने से कम से कम 3 आदिवासियों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा 70 से अधिक लोग गंभीर रुप से बीमार हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिये राजधानी रायपुर और बिलासपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

राजधानी रायपुर से 170 किलोमीटर दूर बिलाईगढ़ के आदिवासी बहुल ग्राम बोडा में मातर पर्व मनाया जा रहा था। रविवार को पर्व के अंतिम दिन गांव के तांत्रिक ने लोगों को सांप का जहर मिला हुआ प्रसाद बांटा।

इससे पहले तांत्रिक ने कई आदिवासियों को तंत्र-मंत्र सिखाया था और उन्हें विश्वास दिलाया था कि इस तरह का प्रसाद खाने से उन पर आजीवन सांप के जहर का असर नहीं होगा।
विज्ञापन


इसी अंधविश्वास में गांव के 70 से अधिक लोगों ने प्रसाद खाया। इसके बाद सभी लोगों की हालत गंभीर होने लगी।

जहर वाला प्रसाद खाने से गंभीर लोगों को आरंभिक तौर पर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत गंभीर

three dies in chhattisgarh due to consuming poisonous prasad

जहां हालत बिगड़ने पर 28 लोगों को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान और ज‌िला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

2 दर्जन से अधिक लोगों को रायपुर के ज‌िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भर्ती लोगों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ज‌िलाधिकारी राजेश कुमार टोप्पो के अनुसार- “पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल आरोपी तांत्रिक की गिरफ़्तारी की कोशिश की जा रही है।”

इधर राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश जारी करने के अलावा मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed