फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   three dead and elevan injured in mine blast

बिजली चमकने से खदान में विस्फोट, तीन की मौत, 11 घायल

Fri, 26 Feb 2016 09:42 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
three dead and elevan injured in mine blast

बिल्ली-मारकुंडी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बिजली चमकने से एक खदान में विस्फोटक भरे सुराखों में धमाका हो गया। इसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर प्रशासन और पुलिस पहुंच गई। डीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए एसडीएम सदर को नामित कर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है। खान निदेशक लखनऊ संतोष राय ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम सोनभद्र रवाना कर दी।

विज्ञापन

बिजली चमकने से हुआ विस्फोट

three dead and elevan injured in mine blast

बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में आराजी- 4949 में शक्ति स्टोन नाम से देव प्रकाश मौर्य की काले पत्थरों की खदान है। शुक्रवार की सुबह विस्फोट के लिए मजदूर जिलेटिन और डेटोनेटर से सुराख भर रहे थे। 80 सुराख भरे जा चुके थे।

इसी दौरान बारिश के साथ बिजली चमकने से 77 सुराखों में विस्फोट हो गया। इससे पत्थर के बड़े और छोटे टुकड़े मजदूरों पर जा गिरे। हादसे से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची ओबरा पुलिस ने श्रमिकों को मलबे से निकलवाना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed