फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   threatening letter to bjp leaders.

भाजपा नेताओं को टुकड़े कर नाले में बहाने की धमकी

Fri, 29 Aug 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Aug 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
threatening letter to bjp leaders.

भाजपा नेताओं को टुकड़े कर देने और उन्हें नाले में बहा देने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। मुजफ्फरनगर में पार्टी के रुड़की रोड स्थित कार्यालय में शाम के समय मिले धमकी भरे पत्र को पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


शहर में रुड़की रोड पर शहर कोतवाली के बराबर में भाजपा का जिला कार्यालय स्थित है। गुरुवार शाम कुछ भाजपा नेता कार्यालय पर पहुंचे तो वहां एक पत्र पड़ा मिला। पत्र में भाजपा नेताओं पर दंगे कराने, मलिकपुरा और कवाल में झगड़ा कराने का आरोप लगाते हुए शरद कपूर और जिलाध्यक्ष सतपाल पाल को टुकड़े कर नाले में बहा देने की धमकी दी गई थी। विधायक सुरेश राणा, उमेश मलिक और कपिलदेव अग्रवाल को भी गद्दार नेता बताते हुए उन्हें खालापार में घुसने पर देख लेने की धमकी दी गई थी। धमकी भरे पत्र की सूचना पर भाजपा नेताओं में रोष उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने धमकी भरे पत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं ने मामले की जांच कर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मामले से पार्टी के आला नेताओं को भी अवगत करा दिया गया है। इंस्पेक्टर चमनसिंह चावड़ा ने बताया कि पत्र किसी शरारती तत्व की करतूत हो सकती है। जांच की जा रही है, बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी वालों के नाम एक संदेश
‘अपनी हरकतों से बाज आ जाओ। वरना तुम्हारा बुरा हाल कर देंगे। हर तरफ दंगा करवा रहे हो। फायर नेता तुम्हारा शरद कपूर के टुकड़े कर देंगे। और सतपाल गेन्डे को तो नाले में बहा देंगे। मलीकपुरा में जैसे झगड़ा करवा दिया, कवाल में भी। अगर दम है तो हमारे खालापार में घुसकर देखे। फिर हम दिखा देंगे, कितना दम है हमारे में। भाषण से कुछ नहीं होता है। सुरेश राणा जैसे तो भाषण ही देते हैं। उमेश मलिक, कपिल देव सब गद्दार नेता हैं’।

भाजपा नेता के घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग

threatening letter to bjp leaders.

रंजिश के चलते शामली के हसनपुर गांव में कुछ लोगों ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के घर में घुसकर मारपीट करते हुए फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर जुटी भीड़ ने दो आरोपियों को दबोचते हुए पुलिस को सौंप दिया।

क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नाथीराम सैनी की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। बुधवार की रात नाथीराम सैनी अपने परिजनों के साथ घर पर मौजूद थे। इसी बीच गांव के कुछ लोग उनके घर में घुस आए। घर में घुसे लोगों ने नाथीराम और उनके परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि घर में घुसे लोगों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष को निशाना बनाते हुए फायरिंग भी की गई। गनीमत है कि कोई भी व्यक्ति फायरिंग की चपेट में नहीं आया।

फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने धर्मवीर और नन्हें नाम के दो युवकों को तमंचे सहित दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाथीराम सैनी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed