फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   this narendra says to voters do not vote me

ये उम्मीदवार बोला, मुझे वोट मत दो प्लीज

Tue, 22 Apr 2014 01:25 PM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
this narendra says to voters do not vote me
हर कोई जीतने के लिए मैदान में उतरता है। लेकिन ये मामला कुछ अलग सा है। बनारस से चुनाव लड़ रहा ये उम्मीदवार जीतने नहीं बल्कि हारने की तैयारी कर रहा है। ये प्रत्याशी बनारस की जनता से पुरजोर अपील कर रहा है कि प्लीज मुझे वोट मत देना।
विज्ञापन


बनारस की लोकसभा सीट से खड़े हुए नरेंद्र घर घर जाकर वोट न देने की अपील कर रहे है। नाम पर मत जाइए, ये भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि नरेंद्र नाथ दुबे हैं जो हारने का विश्व रिकार्ड बनाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

एक ही डर, वोट न मिल जाए

this narendra says to voters do not vote me
नरेंद्र को इस बात से बहुत उत्सुकता हो रही है कि नरेंद्र मोदी के साथ ईवीएम में उनका भी नाम लिखा होगा। उन्हें डर है कि नरेंद्र मोदी के नाम के भ्रम में उनके खाते में कुछ वोट न आ जाएं।

नरेंद्र पेशे से वकील हैं और चाहते हैं कि हर बार की तरह वो हारें और उनके नाम हार का विश्व रिकार्ड बन जाए।

खुद किसे देंगे अपना वोट

this narendra says to voters do not vote me
नरेंद्र का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों में भी वो खड़े हुए थे। नरेंद्र बताते है कि उस समय सबसे कम वोट पाने की खातिर उन्होंने अपना वोट भी खुद को नहीं दिया।

नरेंद्र के अनुसार ऐसा कोई प्रत्याशी नहीं होगा जो एक भी वोट न पाए क्योंकि अपना और अपने परिवार का वोट तो हर प्रत्याशी को मिलता है।
विज्ञापन

बस एक ही बात का है अफसोस

this narendra says to voters do not vote me
नरेंद्र को अफसोस है कि वो पिछले राष्ट्रपति चुनाव में प्रणब मुखर्जी के खिलाफ खड़े नहीं हो पाए थे। नरेंद्र ने कहा कि उनका नामांकन केवल इस आधार पर रद्द हो गया कि उनके 50 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर गलत पाए गए थे।

नरेंद्र बताते हैं कि उन्हें हार का स्वाद पता है। वो चाहते हैं कि हर बार खड़े हों और हार जाएं। जीत नहीं तो हार का रिकार्ड बनाना भी जीत की ही तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed