फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   This internet technology is 100 times faster than Wi-Fi

'वाई फाई' से 100 गुना तेजी से काम करता है 'जुगनु'

Fri, 27 Nov 2015 06:58 AM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 06:58 AM IST
विज्ञापन
This internet technology is 100 times faster than Wi-Fi

एक नई तरह के वायरलेस इंटरनेट तकनीक का विकास किया गया है जो मौजूदा इंटरनेट वाई फाई से 100 गुना ज्यादा तेजी से काम करता है। इस नए तकनीक को 'लाई फाई' का नाम दिया गया है जो एक एलईडी बल्ब के माध्यम से डाटा ट्रांसफर करती है। इस बल्ब को 'जुगनू' नाम दिया गया है।

विज्ञापन


इसका आविष्कार एस्टोनिया के नए स्टार्ट अप कंपनी वेलमेन्नी ने किया है। हालांकि, वह अभी इसका कार्यालयों में परीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि यह नया लाई फाई तकनीक मौजूदा वाई फाई तकनीक से 100 गुना ज्यादा तेजी से इंटरनेट के इस्तेमाल की सुविधा देता है।
विज्ञापन


लाई फाई 1 जीबीपीएस की क्षमता से इंटरनेट सेवा मुहैया कराने में सक्षम है और इसका परीक्षण भी किया जा चुका है। इस स्पीड से फोटो एलबम, फाइलें और एचडी फिल्मों को कुछ सेकेंडों में ही डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करता है काम?

This internet technology is 100 times faster than Wi-Fi

यह तकनीक दृश्य प्रकाश संचार (वीएलसी) तकनीक पर काम करता है जिसे एक बल्ब की माध्यम से प्रेषित किया जाता है। वहीं दूसरी ओर से रिसिवर इसकी तरंगो को पकड़कर कम्यूटर या मोबाईल को डाटा भेजने का काम करती है। जिसकी वजह से इसकी गति इतनी ज्यादा है। लेकिन इसमें एक बहुत बड़ी खामी भी है यह दिवारों के पार काम नहीं करती यानि अगर आप एक कमरे में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो कमरे के बाहर खड़ा व्यक्ति इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता।

हालांकि, यह खामी इस नए तकनीक को और ज्यादा सुरक्षित भी बना देता है। इसके अलावा इसी तेज गति इन खामियों को नजरअंदाज करने के लिए काफी है। यूनिवर्सिटी ऑफ इडिनबर्ग के प्राफेसर हेराल्ड हास ने 2011 में सबसे पहले 'लाई फाई' शब्द का इस्तेमाल किया था लेकिन ऐसा पहली बार है जब इस शब्द का वास्तविक दुनिया में इस्तेमाल किया जा रहा है।

इंटरनेशन बिजनेस टाइम्स के मुताबिक वेलमेन्नी कंपनी के कार्यकारी अधिकारी दीपक सोलंकी ने बताया कि इस नए तकनीक को अगले तीन से चार महीनों में बाजार में उतारने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed