फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP leaders who played major roles in recent win of BJP in Jharkhand and Jammu Kashmir

भाजपा की हालिया जीत में इन धुरंधरों का अहम रोल

Fri, 26 Dec 2014 12:54 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders who played major roles in recent win of BJP in Jharkhand and Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भाजपा के पक्ष में आए परिणामों का श्रेय बेशक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को दिया जा रहा है। लेकिन, परदे के पीछे कई ऐसे चेहरे हैं जो ऐसा परिणाम दिलाने के लिए दिन-रात एक किए हुए थे।

विज्ञापन

 
मोदी और भाजपा के आला नेताओं ने सभाएं कर बेशक जनता में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया, लेकिन जमीन पर रणनीति को अंजाम देने में पार्टी के संगठन मंत्रियों की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन


भाजपा संगठन महामंत्री रामलाल तीन महीने से जम्मू-कश्मीर में डेरा डाले हुए थे। वहीं सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने झारखंड की कमान संभाल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों के संगठन महामंत्री भी योजना में शामिल

BJP leaders who played major roles in recent win of BJP in Jharkhand and Jammu Kashmir

इन दोनों के अलावा पार्टी ने दूसरे राज्यों के संगठन महामंत्रियों को भी रणनीति का हिस्सा बनाया था। जम्मू-कश्मीर को भाजपा ने दो हिस्सों में बांट रखा था। जम्मू क्षेत्र की कमान जहां महेंद्र पांडे के हाथों में थी, तो घाटी की रणनीति को राम माधव अंजाम दे रहे थे।

झारखंड की रणनीति को अंजाम देने के लिए प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूबे को पलामू, छोटा नागपुर, कोयलांचल, कलेहान और संथाल परगना सरीखे पांच हिस्सों में बांट रखा था।

पलामू की कमान उत्तर प्रदेश के महेंद्र सिंह, कोयलांचल की हृदयनाथ सिंह, संथाल परगना की उत्तराखंड के धन सिंह रावत, छोटा नागपुर की बिहार के संगठन मंत्री नागेंद्र और कोल्हान की राजेंद्र पांडे के हाथों में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed