फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   third front will also see in assembly election

विधानसभा चुनावों में दिखेगा तीसरा मोर्चा!

Sat, 26 Oct 2013 01:51 AM IST
हिमांशु मिश्र/दिल्ली
हिमांशु मिश्र/दिल्ली Updated Sat, 26 Oct 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
third front will also see in assembly election

भले ही 2014 के आमचुनाव से पहले तीसरे मोर्चे के गठन की संभावना नहीं दिख रही हो, मगर इस दिशा में प्रयास शुरू हो चुके हैं।

विज्ञापन


वामदलों की अगुवाई में कुछ गैरएनडीए-गैरयूपीए दल सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे विधानसभा चुनावों में एक मंच पर आ गए हैं।

वामदलों के साथ जद(यू), सपा, जद(एस) और कुछ राज्यों के छोटे दलों ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां इन दलों का आधार नहीं है। फिर भी इसे तीसरे मोर्चे के गठन के प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


जद-यू अध्यक्ष शरद यादव का कहना है कि महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गैरयूपीए-गैरएनडीए दलों को जोड़ने की कोशिश हो रही है। तीसरे मोर्चे के गठन पर 30 अक्तूबर को होने वाले धर्मनिरपेक्षता बचाओ सम्मेलन में चर्चा की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन में इन दलों के नेता एक मंच पर जुटने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव वाम दलों की अगुवाई में कुछ गैरयूपीए-गैरएनडीए दल मिलकर लड़ेंगे। छत्तीसगढ़ में भाकपा, माकपा, जद-यू, गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी, स्वाभिमान मंच और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव मैदान में कूदेंगी।

वहीं, राजस्थान में भाकपा, माकपा, सपा, जद-यू, जद-एस ने मिलकर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। जद-यू ने गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर मध्य प्रदेश में चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति बनाई है। दिल्ली और मिजोरम के लिए प्रयास जारी है।


खास बात यह है कि जिन राज्यों में इन दलों के बीच समझौता हुआ है, वहां इनका कोई विशेष जनाधार नहीं है। इसके बावजूद इस प्रयास को 2014 के आमचुनाव से पूर्व गैरयूपीए-गैरएनडीए दलों को एकजुट करने का प्रयोग माना जा रहा है।

माकपा सूत्रों का कहना है कि 30 अक्तूबर के सम्मेलन में तीसरे मोर्चे के गठन पर चर्चा होगी। वामदल चाहते हैं कि भले ही तीसरा विकल्प चुनाव के बाद तैयार हो, मगर इससे पहले गैरएनडीए-गैरयूपीए दलों के बीच एकजुटता की कोशिश शुरू कर दी जानी चाहिए। इससे चुनाव के बाद जरूरी पड़ने पर इन दलों को एक मंच पर लाने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed