फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   thieves stolen footpath

गजब! पूरा का पूरा फुटपाथ चुरा ले गए चोर

Sat, 30 Nov 2013 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Nov 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
thieves stolen footpath

यूं तो आपने भी कई चोरी-डकैती के बारे में सुना होगा, लेकिन यह मामला कुछ अलग है, जिसमें चोरों का एक गिरोह पूरा का पूरा फुटपाथ चोरी कर ले गया।

विज्ञापन


घटना ब्रिटेन के केंट की है, जहां चोर निगम कर्मचारी बनकर आए, इलाके की घेरेबंदी की और पांच टन से ज्यादा वजनी फुटपाथ के स्लैब ले गए।

35 वर्षीय चथाम को चोरी के संदेह में गिरफ्तार किया गया है और 14 जनवरी तक उसे जमानत दे दी गई है। चोरों ने सड़क पर लगे साइन चोरी किए और उन्हें इलाके की घेरेबंदी करने के लिए इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


काउंसलर फिल फिल्मर ने कहा, "यह ऐसी हरकत है, जिसे असल बनाने की सारी कोशिश की गई। इसमें काफी वक्त लगा होगा।"

उन्होंने कहा, "काउंसल के लिए चोरी किए गए स्लैब की जगह यॉर्कस्टोन से मेल खाते पत्थर तलाशना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि यह आसानी से नहीं मिलते। मैंने निवासियों से कहा है कि अगर उन्होंने कुछ देखा है, तो पुलिस से संपर्क करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस फुटपाथ से 430 वर्ग फुट के स्लैब चोरी किए गए हैं, वह कैथेड्रल और कासल के ठीक बराबर में है। यॉर्कस्टोन फुटपाथ बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला खास तरह का पत्थर है, क्योंकि यह काफी दिन चलता है। वहां रहने वाले लोग इस घटना से हैरान हैं।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed