फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   thieves stolen azam khan's buffaloes

आजम की भैंसें चोरी, खोजी कुत्ते जांच में जुटे

Sat, 01 Feb 2014 11:03 PM IST
Updated Sat, 01 Feb 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
thieves stolen azam khan's buffaloes

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी की सरकार भले ही लोगों से चैन की नींद सोने की बात कहे, लेकिन अब अपराधियों और चोरों की मार से उसके अपने मंत्रियों की नींद उड़ने लगी है।

विज्ञापन


यूपी के कद्दावर मंत्री आजम खां अपने तुनकमिजाजी और बयानों को लेकर तो चर्चाओं में रहते ही हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ ऐसा कि चर्चा दूर तलक जाएगी।

दरअसल, ऐसी खबर आ रही है कि उनके फार्महाउस पर बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर लिया। जो सामान वह चुरा ले गए, उनमें सोना-चांदी या पैसा नहीं, बल्कि कुछ और है। जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन

चोरों ने उड़ा ली आजम खां की भैंसे

thieves stolen azam khan's buffaloes

कैबिनेट मंत्री आजम खां के रामपुर स्थित फार्म हाउस से चोरों ने बीती रात उनकी सात भैंसे चुरा ली। सुबह जब इसकी खबर लगी तो हड़कंप मच गया।

मंत्री जी के फार्म हाउस में चोरी की खबर के बाद से पूरे पुल‌िस महकमा टेंशन में है। इलाके के तीन थानों की पुल‌िस पूरी शिद्दत से चोरों की तलाश में जुटी है।

चोरों का अभी तक कोई सुराग तो नहीं लगा है, लेकिन पुलिस जिस सरगर्मी से चोरों को तलाश कर रही है, उसे देखते हुए मंत्री जी शायद सुकून महसूस करें।

खोजी कुत्ते तफ्तीश में जुटे

thieves stolen azam khan's buffaloes

जानकारी मिली है कि रामपुर के पसियापुरा गांव में आजम खां का मंदाकिनी हमसफर रिजॉर्ट है, जो उन्होंने किराए पर दे रखा है और इसे कोई कुकरेजा ग्रुप चलाता है।

इसी रिजॉर्ट के पीछे आजम खां की डेयरी है, जहां यह चोरी हुई है। पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी ने बताया कि आजम खां की कुल सात भैंसें चोरी हुई हैं।

ये सभी भैंसें अच्छी नस्ल की बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और डॉग स्कैवड घटनास्‍थल पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

चेन काटकर भैंस ले गए चोर

thieves stolen azam khan's buffaloes

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक रात के वक्‍त डेयरी में हिफाजत के लिए कोई नहीं रहता था। जब कर्मचारी सवेरे डेयरी में पहुंचे, तो इस चोरी के बारे में पता चला।

चोर ‌दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस के मुताबिक वे भैंसों की चेन खोलने में नाकाम रहे, इसलिए चेन काटकर भैंस ले गए हैं।

जाहिर है उत्तर प्रदेश के मंत्री की भैंसें चोरी होने का मामला है, ऐसे में पुलिस पूरी शिद्दत से जांच में जुटी है।

बड़े कद के नेता हैं आजम

thieves stolen azam khan's buffaloes

कैबिनेट मंत्री आजम खां यूपी की राजनीति में बड़े कद के नेता माने जाते हैं। यहां तक कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर भी वो सीधा हमला बोलते हैं।

अभी हाल ही में आजम खां ने नरेंद्र मोदी के 56 इंच सीना वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मोदी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बारे में जरा संभलकर बात किया करें क्योंकि मुलायम सिंह यादव पहलवान भी हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी मुलायम सिंह यादव को चुनौती दे रहे हैं कि वो यूपी को गुजरात नहीं बना सकते। इसके लिए 56 इंच का सीना चाहिए। आजम खान ने कहा कि हमें यूपी को गुजरात बनाना ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed