फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   they get loss by anti-corruption movements

आधे से ज्यादा व्यवसायी घूस देने को नहीं मानते बुरा

Fri, 22 May 2015 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 May 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
they get loss by anti-corruption movements

एक सर्वे में पता चला है कि 66 प्रतिशत व्यवसायियों का ये मानना है कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों से उनके उद्योग पर फर्क पड़ेगा। उनका मानना है कि कुछ मामलों में रिश्वत स्वीकार्य है।सर्वे के मुताबिक 80 प्रतिशत लोग यह मानते हैं कि भ्रष्टाचार अभी भी बड़े पैमाने पर है तो वहीं 52 प्रतिशत लोगों का यह मानना है कि व्यवसाय को जिंदा रखने के लिए गिफ्ट देना तर्कसंगत है।

विज्ञापन


सर्वे में ये भी बात सामने आई है कि 27 प्रतिशत लोगों का ये मानना है कि रिश्वत का कैश पेमेंट सबसे बढ़िया रास्ता है। दिलचस्प बात ये सामने आई है कि 35 प्रतिशत लोगों का ये मानना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े आंदोलन उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाती है। इस सर्वे को 38 देशों में किया गया है।
विज्ञापन

चुनौतीपूर्ण है काम करना

they get loss by anti-corruption movements

यह सर्वे 3800 लोगों पर किया गया जो यूरोप, भारत, अफ्रीका और मध्य पूर्व के देश शामिल थे। सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आई है कि 60 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि उनके कार्य क्षेत्र में नियामक गतिविधि बढ़ने का नैतिक मानदंडों पर सकारात्मक प्रभाव हुआ है।

57 प्रतिशत लोगों का मानना है कि नियमों के बढ़ जाने से उनके काम में और भी ज्यादा चुनौतियां आ गई हैं, जिससे उनके व्यवसाय की वृद्धि और सफलता में कमी आ रही है। जिसे मेंटेन रखने के लिए उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वे के अनुसार नियामकों द्वार उठाए गए कदमों का व्यावसायिक माहौल पर अच्छा प्रभाव पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed