सेक्स वर्करों को पढ़ाने वाली टीचर की बड़ी उपलब्धि
मुंबई की रेड लाइट एरिया में पढ़ाने वाली एक महिला को बेहतरीन शिक्षकों को दिए जाने वाले वैश्विक पुरस्कार की अंतिम दस की सूची में शामिल किया गया है।
‘क्रांति’ नाम का गैर सरकारी संगठन चलाने वाली रॉबिन चौरसिया अगर यह पुरस्कार जीत लेती हैं तो उन्हें दस लाख डॉलर यानी करीब सात करोड़ का ग्लोबल टीचर प्राइज-2016 मिलेगा।
रॉबिन का मुकाबला ब्रिटेन, अमेरिका, नैरोबी, फलस्तीन, जापान, फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाक के शिक्षकों से है।
148 देश के शिक्षक हुए थे शामिल
पुरस्कार के लिए 148 देशों से आठ हजार आवेदन आए थे, जिसमें से अंतिम दस को चुना गया है। पुरस्कार का एलान 18 मार्च को दुबई में किया जाएगा।
लंदन में सूची का एलान करते हुए मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने कहा, ‘हर महान कलाकार, दार्शनिक और वैज्ञानिक के पीछे एक शिक्षक होता है।
जब भी जीवन में मुश्किलें आती हैं तो उससे उबरने के लिए वहां कोई न कोई शिक्षक होता है, जो हमें आगे ले जाता है।’