{"_id":"2dd66c6b6d66698c365e6350af9e4a92","slug":"the-truth-will-come-out-the-crash-of-air-asia-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सामने आएगा एयर एशिया के विमान का रहस्य","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब सामने आएगा एयर एशिया के विमान का रहस्य
एजेंसी/जकार्ता/सिंगापुर
Updated Tue, 13 Jan 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
जावा सागर में दो हफ्ते पहले हादसे का शिकार एयर एशिया विमान के ब्लैक बॉक्स का दूसरा हिस्सा कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी मंगलवार को गोताखोरों ने खोज निकाला। सोमवार को डाटा रिकॉर्डर मिलने के बाद गोताखोरों को यह अहम कामयाबी मिली है। इससे विमान हादसे की गुत्थी जल्द सुलझने के आसार हैं।
विज्ञापन
वॉयस रिकॉर्डर मिलने की पुष्टि करते इंडोनेशिया के अधिकारी ने बताया कि यह जावा सागर की तलहटी से मिला है और इस समय यह इंडोनेशियाई नौसेना के पास है।
डिवाइस को राजधानी जकार्ता भेजा जाएगा, जहां इसे डाउनलोड करके डाटा रिकॉर्डर के साथ इसका विश्लेषण किया जाएगा। एयर एशिया का विमान 28 दिसंबर को हादसे का शिकार हो गया था, इसमें कुल 162 लोग सवार थे।
विज्ञापन
परिवहन मंत्रालय के नौवहन निदेशक टोनी ब्यूडिओनो ने वॉयस रिकॉर्डर मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि खोजकर्ताओं के लिए विमान हादसे की गुत्थी सुलझाने के लिए यह शुभ समाचार है। ब्लैक बॉक्स के दोनों रिकॉर्डर मिल जाने से खोजकर्ताओं ने राहत की सांस ली है, जो खराब मौसम के कारण दो हफ्ते से खोज-खोजकर परेशान हो गए थे।
विज्ञापन