फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The seven most 'donor' Indian

ये हैं सात सबसे ज़्यादा 'दानवीर' भारतीय

Tue, 08 Sep 2015 03:23 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
The seven most 'donor' Indian

मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने 13 एशिया प्रशांत देशों के दानदाताओं की सूची में सात भारतीयों को शामिल किया है।इनमें से चार भारत की सबसे बडी आईटी कंपनी इन्फोसिस के हैं।

विज्ञापन


इस सूची में जिस भारतीय का नाम सबसे पहले है, वो केरल में जन्मे उद्योगपति सनी वर्की हैं, जिन्होंने जून के महीने में अपने 2.25 अरब डॉलर का आधा हिस्सा दान में देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


वर्की दुबई स्थित जीईएमएस कंपनी के संस्थापक हैं। कंपनी 14 देशों में 70 निजी स्कूल चलाती है।इसके बाद इस सूची में आईटी कंपनी इन्फोसिस के चार सह संस्थापकों को शामिल किया गया है।इसके बाद इस सूची में आईटी कंपनी इन्फोसिस के चार सह संस्थापकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए शामिल किए गए नंदन

The seven most 'donor' Indian

इनमें सेनापथे गोपालकृष्णन, नंदन नीलेकणी और एसडी शिबूलाल के नाम हैं। उऩ्हें स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए शामिल किया गया है। इन्फोसिस के एक और सह-संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति के बेटे रोहन का नाम हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस को 52 लाख डॉलर देने के लिए शामिल किया गया है।

रोहन ने ये रकम प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृतियों को बढावा देने के लिए मुहैया कराई है। इस सूची में लंदन के उद्योगपति भाई- सुरेश रामकृष्णन और महेश रामकृष्णन के नाम भी शामिल हैं।

इन दोनों भाईयों ने भारत भर में 4,000 से अधिक लोगों को सिलाई का प्रशिक्षण देने के लिए तीस लाख अमरीकी डालर का दान दिया।इन लाभार्थियों में 2004 की सुनामी पीडित और समाज में दर किनार कर दी गई महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed