फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   the rail fair should be hiked more says railway gm

'रेल किराए में बढ़ोतरी कम, और बढ़े'

Sat, 28 Jun 2014 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Sat, 28 Jun 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
the rail fair should be hiked more says railway gm

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने कहा कि भारतीय रेल में 48 हजार योजनाएं स्वीकृत हैं, जिनके लिए पांच लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

विज्ञापन


रेलवे के पास अगले दस साल तक काम है। पिछले दस साल से किराया न बढ़ने के कारण बजट के अभाव में योजनाएं लंबित होती जा रही हैं। जबकि, यात्री सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इन परिस्थितियों में जो किराया बढ़ोत्तरी हुई है, वह अभी कम है।
विज्ञापन


किराया और बढ़ाया जाना चाहिए। यह बात उन्होंने शुक्रवार को रेलवे वर्कशाप के मुख्य कारखाना प्रबंधक कक्ष में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

मंत्रालय से एक जोन को मिलते हैं 60 करोड़

the rail fair should be hiked more says railway gm
उन्होंने कहा कि झांसी में निर्माणाधीन कोच मरम्मत कारखाने का अस्सी प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अक्तूबर 2014 से यहां काम शुरू हो जाएगा।

मगर पूर्ण क्षमता के साथ अगले वित्तीय वर्ष में ही काम शुरू हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मंत्रालय हर साल एक जोन को साठ करोड़ रुपया देता है, जिसमें सभी योजनाओं में बजट देना पड़ता है।

निर्माणाधीन कोच मरम्मत कारखाने व वर्कशाप आधुनिकीकरण कार्य को पूरा करने में हो रही देरी का एक कारण बजट भी है। इसी वजह से कोच मरम्मत कारखाने की 100 करोड़ रुपये की योजना 112 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

'ट्रेनें और प्लेटफॉर्म बढ़े हैं'

the rail fair should be hiked more says railway gm
यात्री सुविधाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में करीब चार सौ ट्रेनों का इजाफा हुआ है। एक ट्रेन में 16 की जगह 24 कोच लगने लगे, प्लेटफार्म बढ़े, आरक्षण की सुविधा मोबाइल तक में मिलने लगी।

यह सब यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी ही है। रेल मंत्रालय द्वारा जीएम व डीआरएम स्तर के अधिकारियों से सैलून की सुविधा छीनने की योजना बनाने के  सवाल पर उन्होंने कहा कि सैलून (निरीक्षण यान) उनकी जरूरत है।

बिना उसके पटरियों, छोटे स्टेशनों, रेलवे पुल, पुलिया आदि का निरीक्षण करना संभव नहीं है। रेलवे भूमि पर बढ़ रहे अवैध कब्जों के मामलों पर उन्होंने कहा कि जल्द ही सिविल पुलिस व प्रशासन की मदद से इनको हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

रेल मंडल को जल्द मिलेगा स्थायी पीआरओ

the rail fair should be hiked more says railway gm

महाप्रबंधक ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे को जनसंपर्क अधिकारी की एक पोस्ट वापस कर दी है। इस पोस्ट को जल्द ही समायोजित किया कर दिया जाएगा।

मालूम हो कि झांसी रेल मंडल के तत्कालीन जनसंपर्क अधिकारी ललित कुमार का दिल्ली स्थानांतरण होने पर यहां की पोस्ट भी दिल्ली शिफ्ट कर दी गई थी। तब से रेल मंडल में जनसंपर्क अधिकारी की अस्थायी नियुक्ति है।

रेलवे बोर्ड द्वारा इस पोस्ट के वापस करने पर झांसी रेल मंडल में स्थायी जनसंपर्क अधिकारी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed