फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   the mansoon will be active in 10 days

जल्द ही आसमान से आने वाली है खुशखबरी

Sat, 28 Jun 2014 05:14 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Sat, 28 Jun 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
the mansoon will be active in 10 days

दक्षिण पश्चिम मानसून के मजबूत होने की संभावना से 6 जुलाई से देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राज्यों के कई इलाकों समेत मध्य भारत और उत्तरी प्रायद्वीप में मानसून के 6 जुलाई से जोर पकड़ने की उम्मीद है।

इससे यहां सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर के राज्यों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मानसून गतिविधियां सामान्य और उससे ज्यादा रहेगी। पश्चिमी तट पर भी जुलाई से सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है।

हालांकि देश के पश्चिमी हिस्सों में इस दौरान मानसून की बारिश सामान्य से कम रह सकती है।

इन इलाकों में होगी ज्यादा बारिश

the mansoon will be active in 10 days

मौसम विभाग के मुताबिक अब तक देश के 36 मौसम सब-डिवीजनों में पांच से ज्यादा में ज्यादा बारिश हुई है। छह से ज्यादा सब-डिवीजनों में सामान्य बारिश हुई है।

11 सब-डिवीजनों में कम बारिश हुई है और 14 सब-डिवीजनों में नाम मात्र की। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह बारिश की स्थिति अच्छी रही है। देश में 1 जून से 25 जून क 74.4 मिमी. बारिश हुई है।

यह 124.5 मिमी. की सामान्य बारिश से 40 फीसदी कम है। 1 जून से 18 जून के बीच देश में उम्मीद से 45 फीसदी कम बारिश हुई। 1 से 17 जून के बीच 43.4 मिमी. बारिश हुई।

जबकि सामान्य बारिश 78.8 मिमी. होनी चाहिए। मध्य और पश्चिमोत्तर भारत में 1 से 25 जून के बीच सामान्य से कम बारिश हुई। दक्षिण, पूर्वी और पूर्वोत्तर इलाकों में देश के अन्य हिस्सों से अच्छी बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed