फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The good news for pension recipients, Must Read

पेंशन पाने वालों के लिए बड़े काम की खबर, जरूर पढ़ें

Fri, 10 Apr 2015 09:20 AM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
The good news for pension recipients, Must Read

सेवानिवृत्ति के बाद अब किसी भी विभाग के कर्मचारियों को पहली पेंशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पेंशन बनकर पहुंची या नहीं, की जानकारी के लिए बैंकों के चक्कर भी नहीं काटने होंगे। केंद्र सरकार ने पेंशन भुगतान का सरलीकरण कर दिया है।

विज्ञापन


कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पहले वचन पत्र भरकर देना होगा। इसके साथ ही सेवानिवृत्ति के ही दिन अन्य देयकों के साथ पेंशन अदायगी आदेश की पेंशनभोगी वाली प्रति भी सौंप दी जाएगी। यदि किसी कर्मचारी को यह विकल्प स्वीकार्य नहीं है तो उसे लिखकर देना होगा।
विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय के आदेश को रेलवे ने भी जारी कर दिया है। अभी कर्मचारियों को पहली पेंशन के भुगतान में दो वजहों से देरी होती है। पहला, पेंशनभोगी द्वारा इस सूचना को प्राप्त होने में देरी कि पेंशन के कागजात बैंक में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा, पेंशनभोगी की ओर से वचन पत्र प्रस्तुत करने के लिए बैंक पहुंचने में देरी करना। इसे दूर करने के लिए कार्मिक मंत्रालय ने तय किया है कि सेवानिवृत्ति से पहले फार्म-5 एवं अन्य दस्तावेजों के साथ विभागाध्यक्ष की ओर से कर्मचारी से जरूरी वचन पत्र लिया जा सकता है।

केन्द्र सरकार ने नियमों में किया सरलीकरण

The good news for pension recipients, Must Read

लेखाधिकारी या सीपीएओ इस वचन पत्र को पेंशन वितरक बैंक को भेज देंगे। पेंशन दस्तावेजों के साथ इस वचन पत्र के मिलते ही बैंक पेंशनभोगी के खाते में पेंशन जमा कर देंगे।

सरकार ने यह भी तय किया है कि पेंशनभोगी को पहली पेंशन का भुगतान शुरू कराने के लिए बैंक जाने की जरूरत न पड़े। सो, यह सुनिश्चित होने के बाद कि लेखा कार्यालय ने पेंशन अदायगी आदेश की प्रति बैंक को भेज दी गई है, सेवानिवृत्ति के दिन ही अन्य देयकों के साथ पेंशन अदायगी आदेश के साथ पेंशनभोगी वाली कॉपी भी कर्मचारी को सौंप दी जाएगी।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के आदेश के बाद कई केंद्रीय दफ्तरों में पुरानी व्यवस्था बदलने लगी है लेकिन रेलवे में अभी पुरानी प्रणाली ही कायम है। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने भी पेंशनभोगियों को परेशानी से बचाने के लिए फौरन लागू करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed