फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The dog was Center of faith, people was serving

परिक्रमा करते-करते थककर गिरा 'शिवभक्त' कुत्ता

Mon, 11 May 2015 02:31 AM IST
Updated Mon, 11 May 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
The dog was Center of faith, people was serving

झांसी में मऊरानीपुर के मुहल्ला कुरैचा नाका में भैरव मंदिर में कौतूहल का विषय बना कुत्ता बृहस्पतिवार पुर्वाह्न थक कर पस्त हो गया। कुत्ते ने 45 घंटे से अधिक समय तक मंदिर में शिवलिंग की परिक्रमा की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात उसने फिर परिक्रमा शुरू की, लेकिन थकान के कारण गिर गया और मंदिर में ही लेट गया। भैरव बाबा के मंदिर में मंगलवार दोपहर एक बजे से कुत्ता लगातार शिवलिंग की परिक्रमा कर रहा था।
विज्ञापन


मंदिर के महंत अटलानंद महाराज ने बताया कि उसके लिए पानी और दूध रखा गया था, जिसे वह पीता जा रहा था और परिक्रमा कर रहा था। कुत्ता परिक्रमा करते-करते शिवजी के आगे शीश भी झुका रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते द्वारा भगवान शिव की परिक्रमा लगाने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई थी और इसे देखने के लिए लोग मंदिर में जमा हो गए थे। गुरुवार को परिक्रमा करते-करते कुत्ता पस्त होकर मंदिर में ही लेट गया।

सेवा में जुटे लोग, कोई पैर दबा रहा, कोई सहला रहा

The dog was Center of faith, people was serving

दिन भर वह मंदिर में ही लेटा रहा। मंदिर में आए श्रद्धालु परिक्रमा करने वाले कुत्ते की सेवा करते देखे गए। कोई उसके शरीर पर हाथ फेरते हुए उसे सहला रहा था, तो कुछ लोग उसके पैर भी दबा रहे थे।

बृहस्पतिवार रात कुत्ता एक बार फिर उठा और परिक्रमा शुरू की, लेकिन वह पैर फिसलने के कारण वह गिर गया और फिर से बैठ गया।

कुत्ते द्वारा लगाई जा रही परिक्रमा को लेकर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रोग नियंत्रण डा. पीके त्रिपाठी ने बताया कि गर्मियों के दिनों में कुत्तों के दिमाग में समस्या आ जाती है। परिक्रमा लगाने वाले कुत्ते को भी मानसिक बीमारी हो गई होगी, इस कारण वह एक धुन हो चक्कर लगा रहा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed