फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The central government will invest 25 thousand crore in Bihar

बिहार फतह के लिए मोदी ने उठाया बड़ा कदम

Mon, 19 Jan 2015 11:00 AM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
The central government will invest 25 thousand crore in Bihar

बिहार में विकास के नारे को और प्रभावशाली बनाने के लिए केंद्र ने राज्य में बडे़ निवेश का खाका तैयार कर लिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि बिहार को केंद्र सरकार 25000 करोड़ से अधिक की सौगात देने जा रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अप्रैल-मई तक बिहार में निवेश कार्यक्त्रस्मों का शिलान्यास करेंगे। यह निवेश आने वाले 5-6 साल में होगा। इस निवेश से राज्य में पेट्रोकेमिकल्स कांपलेक्स, रिफाइनरी का विस्तार, एलपीजी पाइपलाइन और छोटे-छोटे पेट्रोकेमिकल्स कांपलेक्स की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


प्रधान बरौनी रिफाइनरी के पचास साल पूरे होने पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। बरौनी रिफाइनरी को देश की शान बताते हुए प्रधान ने कहा कि बरौनी को एक पेट्रोकेमिकल कांपलेक्स के तौर पर विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने इसके क्षमता विस्तार के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी क्षमता छह मिलियन टन से बढ़ाकर नौ मिलियन टन की जायेगी। उल्लेखनीय है कि बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के कार्यकाल में बरौनी में इंडियन ऑयल की रिफाइनरी की स्थापना हुई थी।

पेट्रोकेमिकल कांपलेक्स के तौर पर विकसित होगी बरौनी

The central government will invest 25 thousand crore in Bihar

प्रधान ने कहा कि बिहार में एलपीजी व पेट्रो उत्पादों की किल्लत को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए राज्य के तीन शहरों में एलपीजी बॉटलिंग प्लाट लगाने का फैसला लिया गया है। रसोई गैस की उपलब्धता बढ़ाने के लिए दुर्गापुर, बरौनी, पटना और मुजफ्फरपुर में अलग से एलपीजी पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार (मोतिहारी) से नेपाल तक बरौनी रिफाइनरी की तेल पाइपलाइन बिछाई जायेगी। गोपालगंज में एक तेल डिपो का निर्माण करने की भी मंजूरी दी गई है। वर्षों से बंद पड़े फर्टिलाइजर कारखाने को पुनर्जीवित करने का ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया गया है।

इसे प्राकृतिक गैस की आपूर्ति जगदीशपुर-हल्दिया पाइपलाइन से की जाएगी। केंद्रीय उर्वरक रसायन मंत्री अनंत कुमार इसकी समीक्षा के लिए शीघ्र बिहार आएंगे। प्रधान ने कहा कि हल्दिया से जगदीशपुर के बीच गैस पाइपलाइन बिछाने का काम जारी है। इसमें तेजी लाने के लिए गैस अथारिटी ऑफ इंडिया (गेल) का एक कार्यालय पटना में जल्द खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed