{"_id":"b3e5b9bf1d882f714d8fe60bbd05a3d0","slug":"the-bill-on-appointments-of-judges-is-passed-in-lok-sabha-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजों की नियुक्ति वाला विधेयक लोकसभा में पास","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जजों की नियुक्ति वाला विधेयक लोकसभा में पास
Updated Wed, 13 Aug 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा ने न्यायिक नियुक्ति विधेयक को दो-तिहाई बहुमत से पारित कर दिया है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने ऐलान किया कि विधेयक के पक्ष में 300 मत पड़े हैं, जबकि विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि विधेयक जरूरी दो-तिहाई बहुमत से पास हो गया है।
विज्ञापन
हाल के दिनों में न्यायपालिका में उठे भ्रष्टाचार के मुद्दे और नियुक्ति को लेकर पुरानी कॉलेजियम सिस्टम में खामियों के आरोप के बाद इस विधेयक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
इसमें सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए छह सदस्यीय आयोग के गठन का प्रस्ताव है जिसमें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, दो अन्य वरिष्ठ जज, दो जानी मानी हस्तियां और केंद्रीय क़ानून मंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन
आयोग की संरचना को संवैधानिक दर्जा हासिल होगा। आयोग का नेतृत्व मुख्य न्यायाधीश करेंगे। जबकि जानी मानी हस्तियों का चयन न्यायपालिका, प्रधानमंत्री और लोकसभा में सबसे बड़े राजनीतिक दल के नेता की सलाह से किया जाएगा।