फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The big mistake made by smriti irani while cleaning on arun jaitly

जेटली के बचाव में स्मृति ईरानी ने कर दी बड़ी गलती

Thu, 17 Dec 2015 07:21 PM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
The big mistake made by smriti irani while cleaning on arun jaitly

अपने भाषणों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वित्त मंत्री अरुण जेटली पर लगे आरोपों पर सफाई देते समय फिर ऐसी गलती कर बैठी जिसने तथ्यों को लेकर उनकी जानकारी पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


उनकी यह गलती सोशल मीडिया पर भी तुरंत पकड़ी गई और लोगों ने उनकी खिंचाई शुरू कर दी। असल में आप नेताओं द्वारा सुबह प्रेस कान्फ्रेंस कर केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ डीडीसीए में भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन


जिसके बाद से ही पूरी पार्टी जेटली के समर्थन में उतर आई और उनका बचाव शुरू कर दिया। इसी कड़ी में केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी ने भी पार्टी की ओर से मीडिया के सामने आकर जेटली पर लगे आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबाला की मौत को जोड़ा अन्ना आंदोलन से

The big mistake made by smriti irani while cleaning on arun jaitly

अपनी बातचीत शुरू करते ही स्मृति इरानी तथ्यों की एक बड़ी गलती कर बैठी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने अन्ना के आंदोलन से भ्रष्टाचार के खिलाफ जो लड़ाई का जो वायदा किया था उसे आज तिलांजलि दे दी।

ईरानी ने आगे बोली अन्ना आंदोलन के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए राजबाला ने जो बलिदान किया था केजरीवाल ने उसे भी दरकिनार कर दिया। स्‍मृति का यह कहना ही एक बड़ी गलती को जन्म दे गया।

असल में स्मृति ईरानी ने अपनी बातचीत में जिन राजबाला का संदर्भ दिया उनकी मौत अन्ना आंदोलन के दौरान नहीं योग गुरु रामदेव द्वारा यूपीए सरकार के खिलाफ किए गए आंदोलन के दौरान हुई थी।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई खिंचाई

The big mistake made by smriti irani while cleaning on arun jaitly

लाठीचार्ज के दौरान मची भगदड़ में गंभीर रूप से घायल हुई राजबाला ने बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इसको लेकर रामदेव ने तत्कालीन यूपीए सरकार पर उनकी हत्या करने का आरोप भी लगाया था। उसी राजबाला को आज स्मृति ईरानी ने अन्ना आंदोलन से जोड़कर केजरीवाल पर प्रहार किया था।

उनकी यह गलती सोशल मीडिया पर तुंरत सुर्खियां बन गईं। लोगों ने उनकी तथ्यात्मक जानकारी और याद्दाश्त पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। वहीं कुछ लोगों ने उनकी इस गलती को उनकी शै‌क्षिक योग्यता से भी जोड़ दिया।

बता दें कि मोदी सरकार में स्मृति इरानी की गिनती उन विवादित मंत्रियों में होती है जिनको लेकर लगातार विवाद सामने आते रहे हैं। चाहे वो उनकी कथित फर्जी डिग्रियों को लेकर चल रही बहस हो या देश के शीर्ष शैक्षिक संस्‍थाओं के प्रशासकों से उनके टकराव का मामला हो। स्मृति से विवाद के चलते ही आधा दर्जन शीर्ष संस्‍थाओं के अध्यक्ष इस्तीफा दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed