फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   The army at the end of the Bodo militants in Assam

उग्रवादियों के खात्मे में लगी सेना, मौके पर डटे सुहाग

Sat, 27 Dec 2014 10:51 PM IST
एजेंसी/गुवाहाटी
एजेंसी/गुवाहाटी Updated Sat, 27 Dec 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
The army at the end of the Bodo militants in Assam

असम में 70 आदिवासियों की हत्या के बाद सेना ने एनडीएफबी (एस) का सफाया करने के लिए अपना अभियान और तेज कर दिया है। इस अभियान की निगरानी खुद सेना प्रमुख जनरल दलवीर सिंह कर रहे हैं। शनिवार को सेना प्रमुख ने असम पहुंच कर उन जगहों पर सैनिकों की तैनाती का जायजा लिया, जहां एनडीएफबी (एस) की ओर से आदिवासियों की हत्या की गई थी।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने इलाके में अतिरिक्त फौज की तैनाती की योजना का ब्लूप्रिंट भी देखा। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक जनरल दलवीर सिंह शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे और उग्रवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन और दूसरे कदमों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने फील्ड कमांडरों को ऑपरेशन को और सघन बनाने के निर्देश दिए और जनसंहार को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सेना को इस ऑपरेशन के लिए और मदद का वादा किया। इसके बाद उन्होंने संघर्ष से प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ पीके तिवारी ने बताया कि हिंसा से प्रभावित चार जिलों कोकराझार, चिरांग, सोनितपुर और उदलगुड़ी के 72675 लोग 61 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। कोकराझार में 40 हजार लोग 36 शिविरों में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed