फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Thakare defend gadakari against kejarival

गडकरी के सामने फुस्स हो गया केजरीवाल का ‘गोला’

Sat, 20 Oct 2012 12:15 AM IST
मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो
मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Oct 2012 12:15 AM IST
विज्ञापन
Thakare defend gadakari against kejarival

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के बचाव में उतर आए हैं। पार्टी के मुखपत्र सामना में उन्होंने लिखा है कि पिछले एक हफ्ते में अरविंद केजरीवाल और अंजलि दमानिया ने ऐसा वातावरण बनाया जैसे इनके तोप से गडकरी का राजनीतिक जीवन ध्वस्त हो जाएगा लेकिन गडकरी के गढ़ का एक पत्थर भी नहीं हिला सके।

विज्ञापन


ठाकरे ने लिखा कि केजरीवाल और दमानिया ने भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ पिछले एक हफ्ते से रणभेरी जमकर बजाई हुई थी लेकिन दमानिया के आरोपों की तोप में तो गोला ही नहीं था और केजरीवाल का गोला तो फुस्स हो गया। केजरीवाल के आरोपों का गडकरी ने जो सप्रमाण स्पष्टीकरण दिया वह किसी को भी आसानी से मान्य हो जाएगा।
विज्ञापन


शिवसेना प्रमुख ने लिखा कि कुछ साल पहले इनके गुरु अन्ना ने भी महाराष्ट्र में हुए कई घोटालों के ट्रक भर सबूत लाने की बात कर हंगामा खड़ा किया था। उनके सबूत अभी तक नहीं आए। वाड्रा पर आरोप लगाने के बाद मिले समर्थन से केजरीवाल कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गए। केजरीवाल और दमानिया ने अगर इसी तरह आरोपों का सिलसिला जारी रखा तो उनका भी अन्ना और बाबा जैसा हाल होने में समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed