फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tewari takes dig at rajnath over pm candidate issue

राजनाथ की चेतावनी पर मनीष तिवारी ने ली चुटकी

Tue, 05 Feb 2013 08:09 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 05 Feb 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
tewari takes dig at rajnath over pm candidate issue

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की ओर से पार्टी नेताओं को दी गई चेतावनी पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के घरेलू नुस्खे भाजपा नेताओं के भ्रम में रहने की बीमारी को दूर नहीं कर सकते हैं। मालूम हो कि राजनाथ ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने का बयान दे रहे पार्टी नेताओं को चेतावनी देते हुए इस मुद्दे पर अभी चुप रहने को कहा है।

विज्ञापन


तिवारी ने मंगलवार को ट्विटर पर कहा कि भाजपा नेता ख्वाबों की दुनिया में हैं। सोमवार को राजनाथ ने पार्टी नेताओं से अपील की थी कि वह पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर मीडिया में नहीं बोलें। पार्टी से पीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा इसका फैसला संसदीय बोर्ड की बैठक में किया जाएगा। मोदी की दावेदारी के बयानों को लेकर भाजपा और जदयू के नेताओं में जुबानी जंग छिड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed