फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   test for UPA

लोकसभा में सरकार की अग्नि परीक्षा आज

Mon, 17 Feb 2014 08:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Feb 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
test for UPA

यूपीए सरकार को सोमवार को अंतरिम बजट पेश करने के दौरान लोकसभा में अग्नि परीक्षा के कई दौर से गुजरना पड़ सकता है। तेलंगाना बिल मामले में खार खाए बैठे सरकार के ही पांच मंत्रियों ने जहां सदन में विरोध जारी रखने की घोषणा की है, वहीं एकजुट विपक्ष बिल पेश करने के तरीके पर सरकार के खिलाफ एकजुट हैं।

विज्ञापन


बसपा को छोड़ तमाम विपक्षी दलों ने इस मुद्दे के साथ-साथ बृहस्पतिवार को सदन में हुई शर्मसार कर देने वाली घटना के मामले में भी सरकार को घेरने की रणनीति बनाए बैठा है। जबकि निलंबित हुए आंध्र प्रदेश के 16 सांसदों ने संसद भवन परिसर में तीखा विरोध जताने की धमकी दी है।
विज्ञापन


सरकार को चिंता इस बात की है कि अगर खुद उसके मंत्री ही अंतरिम बजट को रोकने पर आमादा हो जाएं और वेल में उत्पाद मचाना शुरू कर दें तो हालात संभालना बेहद मुश्किल होगा। बड़ी सिरदर्दी यह है कि सरकार के रणनीतिकार अब तक सीमांध्र क्षेत्र के अपने पांच मंत्रियों को मनाने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माकपा महासचिव प्रकाश करात ने भी रविवार को बिल पेश करने के तरीके पर आपत्ति जता दी है। करात ने वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगनमोहन रेड्डी से मुलाकात के बाद साफ तौर पर कहा है कि उनकी पार्टी नहीं मानती कि इस बिल को पेश कर दिया गया है।

इस मामले में शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस भी तेलंगाना विरोधियों के साथ है। ऐसे में सोमवार को सरकार को चौतरफा हमला झेलना पड़ेगा। सरकार के लिए मुश्किल यह है कि उसे इसी दिन अंतरिम बजट पेश करना है।

अपनी ही सरकार का विरोध करेंगे पांच मंत्री

सरकार में शामिल सीमांध्र के पांच मंत्रियों पल्लमराजू, केएस राव, डी पुरनदेश्वरी, के सूर्यप्रकाश रेड्डी और चिरंजीवी ने सोमवार को सदन की कार्यवाही में बाधा डालना जारी रखने की घोषणा की है।


मारपीट मामले पर भी निशाने पर सरकार
बीते बृहस्पतिवार को सदन में मिर्च स्प्रे, चाकू लहराने और जमकर मारपीट होने की घटना मामले में भी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष का आरोप है कि तेलंगाना मामले को खुद सरकार ने राजनीतिक हित साधने के लिए इस कदर उलझा दिया कि सदन में शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई। हालांकि स्पीकर ने इस मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंप कर विवाद में पानी डालने की कोशिश की है। मगर विपक्ष इस मुद्दे को भी सोमवार को ही पूरी ताकत से उठाने पर आमादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed